SSC ने किया दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का ऐलान, जानें योग्यता, कद-काठी व दौड़ के संभावित नियम
SSC ने किया दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का ऐलान, जानें योग्यता, कद-काठी व दौड़ के संभावित नियम
SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली
पुलिस में कांस्टेबल ( एग्जीक्यूटिव) भर्ती का ऐलान कर दिया है। ताजा
एसएससी कैलेंडर के मुताबिक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ( एग्जीक्यूटिव) पदों पर
बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन 1 सितंबर 2023 को जारी होगा। इसके लिए
ssc.nic.in पर जाकर 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। दिल्ली पुलिस
कांस्टेबल भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी जिसका आयोजन नवंबर
दिसंबर 2023 में कराया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस में
कांस्टेबल (महिला व पुरुष) के करीब 7500 पदों पर भर्ती निकलेगी। अप्रैल माह
के पहले सप्ताह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिल्ली
पुलिस में कांस्टेबल के खाली पड़े पदों की जानकारी दी थी। उन्होंने संसद
में कहा था कि दिल्ली के लगभग सभी पुलिस थानों में रिक्तियां हैं। इस साल 1
मार्च तक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के कुल 7,883 पद खाली
थे।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह भी बताया था कि दिल्ली
पुलिस ने इन पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को अनुरोध
प्रस्तुत कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ऐसे में अब दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी
तैयारी तेज कर देनी चाहिए। दिल्ली पुलिस में जाने के लिए युवा सालो साल
तैयारियां करते हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव कांस्टेबल की
2020 में 5846 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसमें करीब 28 लाख युवाओं ने
आवेदन किया था। जाहिर है कि इस भर्ती के लिए तगड़ा कॉम्पिटिशन होता है।
यहां पढ़ें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता,
आयु व कद-काठी संबंधी संभावित नियम (पिछली भर्ती के आधार पर) - योग्यता:
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
- आयु सीमा 18 से 25 वर्ष। ओबीसी को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष और एससी व एसटी को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
कांस्टेबल भर्ती के संभावित शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के नियम पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 170 सेमी
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना 81 सेमी, फुलाकर 85 सेमी
-
महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 157 सेमी
कांस्टेबल भर्ती के संभावित पीईटी नियम
पुरुष 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 14 फीस लंबी कूद, 3.9 फीट ऊंची कूद महिला
8 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 10 फीस लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के बाद दिल्ली पुलिस विभाग में
ही एमटीएस की ही भर्ती भी निकाली जाएगी। इसके आवेदन 10 अक्टूबर 2023 से लिए
जाएंगे। परीक्षा दिसंबर 2023 जनवरी 2024 में होगी।
🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर
--◆ आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें
Join FREE GS Quiz Telegram Channel
Post a Comment
0 Comments