UPPBPB UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती में एक पद के होंगे 76 दावेदार
UPPBPB UP Police Constable Bharti 2022: यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती में एक पद के होंगे 76 दावेदार
UP Police Constable Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बहुत जल्द यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। हालांकि भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने से पहले ही दो अन्य भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। भर्ती बोर्ड ने हाल ही में रेडियो शाखा के 2430 पदों पर चयन को लेकर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए कंपनियों और परीक्षा एजेंसियों से टेंडर मांगे हैं। असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर व कर्मशाला कर्मचारी के 2430 पदों पर निकली भर्ती के लिए 539841 युवाओं ने आवेदन किया है। इसके अलावा स्पोर्ट्स कोटे से भी कांस्टेबल की 534 भर्ती के लिए भी टेंडर मांगे गए हैं। स्पोर्ट्स कोटे से कांस्टेबल की भर्ती के लिए अभी आवेदन शुरू होने हैं। उम्मीदवारों की मांग है कि 26000 कांस्टेबल भर्ती की सूचना काफी पहले जारी हुई थी, इसकी भर्ती के लिए आवेदन जल्द से जल्द शुरू होने चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर भर्तियां 31 दिसम्बर 2023 तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार कांस्टेबल रिक्रूटमेंट में 18 से 22 साल के 12वीं पास अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने की अनुमति दे सकता है। राज्य में आखिरी बार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती वर्ष 2018 में निकली थी इसलिए इस भर्ती में काफी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। यानी बंपर आवेदन आने की उम्मीद है। स्वयं भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद जताई है। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। ऐसे में चयन आसान नहीं होगा। यूपी पुलिस एसआई भर्ती में असफल रहे लाखों युवा आने वाली कांस्टेबल भर्ती में किस्मत आजमाना चाहेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।
पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न
परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी,
मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो
ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो
कवरेज भी होगी।
🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर
--◆ आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें
Join FREE GS Quiz Telegram Channel
Post a Comment
0 Comments