उत्तर सरकार का फैसला , राशन संग मिलेगा आयुष्मान कार्ड , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

उत्तर सरकार का फैसला , राशन संग मिलेगा आयुष्मान कार्ड , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 



 


 दीपावली के राशन संग लोगों को आयुष्मान कार्ड भी मिलेंगे। इसके लिए प्रदेश भर में मुहिम चलाई जाएगी। इसका जिम्मा सभी जिलाधिकारियों को दिया गया है। छह नवंबर से दीपावली के राशन का वितरण शुरू होगा। सभी राशनकार्ड धारकों और उनके परिवारीजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने को कहा गया है।

प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्र गृहस्थी पात्रता सूची में हाल ही में 61 लाख से अधिक परिवारों को शामिल किया गया है। 

त्योहार पर घर आने वालों के भी बनाएं कार्ड : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में यूपी के करीब तीन करोड़ 48 लाख लाभार्थी शामिल हैं। अभी तक इनमें से सिर्फ एक करोड़ लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं। बाकी करीब ढाई करोड़ के कार्ड बनना बाकी है। अब दीपावली के राशन के साथ बाकी बचे लोगों के कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी डीएम को निर्देश जारी किए हैं। उनसे कहा है कि दीपावली पर दूसरे शहरों या प्रदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले भी घर आते हैं। ऐसे में उनके राशनकार्ड भी आसानी से बनाए जा सकते हैं।

जिनका एक कार्ड बना, उनके बाकी बनवाएं: ऐसे पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारक परिवार जिनके कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन गया है। उन परिवारों के बाकी सदस्यों के भी कार्ड बनवाने को कहा गया है। ऐसे लोगों की ब्लॉकवार व ग्रामवार सूची भी जिलों को भेजी जा चुकी है।

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

Post a Comment

Previous Post Next Post