यूपी पुलिस भर्ती: जल्द हो सकता है खत्म 67000 कांस्टेबल, एसआई भर्ती शुरू होने का इंतजार

 यूपी पुलिस भर्ती: जल्द हो सकता है खत्म 67000 कांस्टेबल, एसआई भर्ती शुरू होने का इंतजार



उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 52 हजार कांस्टेबल समेत कुल  67000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंततार जल्द खत्म हो सकता है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक भर्ती आवेदन की तिथि के बारे में कुछ जानकारी दी जा सकती है। पिछले महीने यूपीपीबीपीबी की वेबसाइट पर नई भर्ती आवेदन से पहले ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) व्यवस्था लागू करने को संबंधित कंपनियों से निविदा आमंत्रित की गई थी। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक सक्षम एजेंसी का चयन होने के बाद कांस्टेबल व एसआई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यूपी पुलिस नई भर्ती की लेटेस्ट सूचना यूपीपी की वेबसाइट  uppbpb.gov.in पर भी देखी जा सकती है।

यूपी पुलिस की नई भर्ती में 52,699 सिपाहियों की भर्ती के साथ ही 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियो आपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर व 2833 जेल वार्डर समेत कुल 67000 रिक्तियां भरने को प्रस्तावित हैं। हलांकि यह रिक्तियां घट या बढ़ सकती हैं। वहीं यूपी पुलिस कांस्टेबल की योग्यता की बात करें तो 12वीं पास और एसआई पदों के लिए स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

संभावित फिजिकल टेस्ट:
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी (यूपी पुलिस दौड़) और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं यूपी पुलिस एसआई दौड़ में अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की रेस 28 मिनट में पूरी करने के लिए कहा जा सकता है। फिजिकल संबंधी सटीक जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद मिल पाएगी।

ओटीआर के लिए जल्द चुनी जाएगी एजेंसी:
यूपी पुलिस में कांस्टेबल व एसआई के 67000 पदों पर शुरू होने को प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया के लिए भर्ती बोर्ड ने सक्षम एजेंसियों से ओटीआर (One-Time-Registraion) डिजाइन व इम्प्लीमेंटेशन के लिए के लिए निविदा मांगी है। उम्मीद है कि सक्षम एजेंसी का चयन बहुत ही जल्द कर लिया जाएगा। इसके बाद यूपी पुलिस में कांस्टेबल व एसआई भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है।  

 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर

Post a Comment

Previous Post Next Post