डेली करंट अफेयर्स :: 17 जनवरी 2019 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के घटनाक्रम एक पंक्ति में , क्लिक करे और पढ़े

डेली करंट अफेयर्स :: 17 जनवरी 2019 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के घटनाक्रम एक पंक्ति में , क्लिक करे और पढ़े 






•    विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत का नाम जिन्हें हाल ही में वर्ष 2018 का गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई – योहेई ससाकावा


•    वर्ष 2015 के लिए इन्हें गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया – विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी


•    वह शहर जहां मानवाधिकार को समर्पित विश्व का पहला टीवी चैनल आरंभ हुआ – लंदन


•    वह देश जिसके सत्यरूप सिद्धांत 7 पर्वत शिखरों और 7 ज्वालामुखी पहाड़ों को फतह करने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बन गए हैं- भारत


•    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना और जिस हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दिनेश महेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है- कर्नाटक हाईकोर्ट


•    केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री द्वारा इस स्थान पर आयोजित वैश्विक विमानन शिखर सम्मेलन 2019  में विज़न 2040 दस्तावेज जारी किया गया – मुंबई


•    वह राज्य सरकार जिसने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए राज्य में कोयले के परिवहन पर 19 फरवरी को अगली सुनवाई तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है- मेघालय सरकार


•    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) में 6,000 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी डालने और उसकी प्राधिकृत पूंजी को दोगुना कर जितने करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी-20,000 करोड़ रुपये


•    केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इतने केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु 3,639 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं – 13


•    दिल्ली के जूडो खिलाड़ियों ने पुणे में आयोजित खेलो इंडिया युवा खेल 2019 में 12 स्वर्ण, 3 रजत और जितने कांस्य पदकों पर कब्जा करके बाकी टीमों को पछाड़ दिया है-6

नौकरियों से सम्बन्धित सही, सटीक व विश्वशनीय जानकारी सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाने के लिए -
Previous Post Next Post