जापान दो लाख भारतीय आईटी पेशेवरों को देगा नौकरी , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

जापान दो लाख भारतीय आईटी पेशेवरों को देगा नौकरी , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 



जापान दो लाख भारतीय आईटी पेशेवरों को नौकरी देगा। जापान के विदेश व्यापार संगठन (जेईटीआरओ) के उपाध्यक्ष शिगेकी मेडा ने कहा कि देश में अभी 9.20 लाख आईटी पेशेवर हैं और भारत से दो लाख आईटी पेशेवरों की तुरंत जरूरत है।शिगेकी मेडा ने कहा जापान की बुजुर्ग होती जनसंख्या और जन्म दर गिरने की वजह से आईटी पेशेवरों की काफी कमी हो गई है। भारत अपने प्रतिभावान लोगों से इस कमी को दूर कर सकता है। उन्होंने बताया कि 2030 तक हम आठ लाख पेशेवरों को नौकरी देंगे। 

वीजा नियम आसान किए: 
मेडो ने कहा कि जापान की सरकार उच्च कुशल पेशेवरों के लिए खास तरह का ग्रीन कार्ड जारी करेगी। इससे एक साल में स्थायी निवासी मिल सकेगा। जापान ने इसी साल जनवरी से भारतीय लोगों के लिए वीजा नियमों को आसान कर दिया है।

जापानी कंपनियां सहयोग करें : 
मेडो ने कहा कि जापान की आईटी कंपनियों में लोगों की काफी कमी है। वहां बेंगलुरु की तरह हैदराबाद लोकप्रिय नहीं है। जबकि हैदराबाद आईटी उद्योग का मक्का है। मेडो ने कहा कि हम जापानी कंपनियों से भी चाहेंगे कि वे हैदराबाद में सहयोग करें।

जापान में वर्ष 2016 में 5,549 उच्च कुशल विदेशी पेशेवर अन्य देशों से पहुंचे।इनमें से सबसे ज्यादा 3,621 पेशेवर सिर्फ चीन के थे। 290 पेशेवर इनमें से अमेरिका के थे जबकि सिर्फ 266 पेशेवर ही भारत के रहने वाले थे।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें  
Previous Post Next Post