प्रदेश में महिलाओ की मदद के लिए शुरू की गयी 181 महिला हेल्पलाइन में जल्द ही होगी नियुक्तियां , 21 वर्ष से 35 वर्ष तक की महिलाए कर सकेंगी आवेदन , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

प्रदेश में महिलाओ की मदद के लिए शुरू की गयी 181 महिला हेल्पलाइन में जल्द ही होगी नियुक्तियां , 21 वर्ष से 35 वर्ष तक की महिलाए कर सकेंगी आवेदन , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर  




महिलाओं की मदद के लिए शुरू की गई 181 महिला हेल्पलाइन में शीघ्र नियुक्तियां होने जा रही हैं। इसमें नीचे से ऊपर तक अब सभी पद महिलाएं संभालेंगी। अभी तक डिवीजनल कोआर्डिनेटर सहित कई पद पुरुष संभाल रहे थे। 21 से 35 वर्ष की महिलाएं इसमें आवेदन कर सकेंगी। प्रदेश सरकार ने महिलाओं की किसी भी प्रकार की मदद के लिए 181 महिला हेल्पलाइन शुरू की है। इसके लिए सरकार ने लखनऊ में 30 सीटर कॉल सेंटर शुरू किया है। साथ ही सभी जिलों में आशा ज्योति केंद्र खोले हैं। इनमें रेस्क्यू वैन भी दी गईं हैं। यदि महिलाओं को किसी मदद की जरूरत होती है तो रेस्क्यू वैन मौके पर पहुंचकर मदद करती है। 

महिला कल्याण विभाग ने 181 महिला हेल्पलाइन के संचालन का जिम्मा जीवीके-ईएमआरआइ को सौंप रखा है। पहले इसमें कई पद पुरुष संभालते थे। सरकार ने अब तय किया है कि महिलाओं से जुड़ी इस हेल्पलाइन में अब सभी पद केवल महिलाएं ही संभालेंगी। इसलिए अब इसमें कई पदों के लिए महिलाओं की नियुक्तियां होने जा रही हैं। इसमें 181 रेस्क्यू वैन फैसिलिटेटर, डिवीजनल कोऑर्डिनेटर, कॉल सेंटर कोऑर्डिनेटर, टीम लीडर, टेली काउंसलर आदि पद शामिल हैं। 
रेस्क्यू वैन फैसिलिटेटर पद के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है। एक वर्ष का अनुभव के साथ कम्प्यूटर की जानकारी होना जरूरी है। इनकी तैनाती प्रदेश के किसी भी जिले में हो सकती है। डिवीजनल कोऑर्डिनेटर में भी शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है। इनकी तैनाती भी प्रदेश के किसी जिले में की जा सकती है। कॉल सेंटर कोऑर्डिनेटर की शैक्षिक अर्हता एमएसडब्लू या एमबीए तय की गई है। टीम प्रबंधन में निपुड़ महिलाओं को इसमें वरीयता दी जाएगी।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें  
Previous Post Next Post