उप्र सिविल जज की परीक्षा में भाषा के प्रश्नपत्र में अंग्रेजी के साथ हंिदूी को शामिल कर दोनों के अंक समान करने सहित अपनी मांगो को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने किया प्रदर्शन

उप्र सिविल जज की परीक्षा  में भाषा के प्रश्नपत्र में अंग्रेजी के साथ हंिदूी को शामिल कर दोनों के अंक समान करने सहित अपनी मांगो को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने किया प्रदर्शन 




भाषा के प्रश्नपत्र में अंग्रेजी के साथ हंिदूी को शामिल कर दोनों के अंक समान करने सहित अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर उप्र सिविल जज की परीक्षा के प्रतियोगी छात्र-छात्रओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेज प्रदर्शनकारियों ने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

न्यायिक सेवा समानता संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर छात्र-छात्रओं ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया। धरने का नेतृत्व मोर्चा के संयोजक राम करन निर्मल व आशीष पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान हंिदूी माध्यम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम के छात्रों की तुलना में कम अंक देकर उनके साथ आयोग भेदभाव कर रहा है। सुशील चौधरी ने सिर्फ चार अवसर की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की। धरने में गजेंद्र सिंह यादव, रजनी मधेसिया, देवेंद्र माथुर, जितेंद्र, सरोज आदि शामिल रहे।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें 
Previous Post Next Post