बड़ी खबर :: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कराएगा अब प्रदेश में राजस्व लेखपाल भर्ती , राजस्व लेखपाल के 5300 पदों पर भर्ती की तैयारी


बड़ी खबर :: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कराएगा अब प्रदेश में राजस्व लेखपाल भर्ती , राजस्व लेखपाल के 5300 पदों पर भर्ती की तैयारी 



यूपी सरकार ने लेखपालों के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) से कराने का फैसला किया है। अब तक यह कार्यवाही राजस्व परिषद और जिलाधिकारी के स्तर से होती थी।

प्रदेश में सपा सरकार ने राजस्व लेखपालों की भर्ती लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर कराई थी। लिखित परीक्षा राजस्व परिषद के निर्देशन में टीसीएस ने कराई थी। इंटरव्यू जिलाधिकारियों ने लिए थे। लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के अंकों के आधार पर लेखपालों का चयन हुआ था।

योगी सरकार ने भर्ती में पारदर्शिता के लिए समूह ‘ग’ केपदों पर इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी है। राजस्व परिषद ने नई व्यवस्था में लेखपालों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन से सहमति मांगी थी और चयन प्रक्रिया किस तरह आगे बढ़ाई जाए, इस पर निर्णय के लिए आग्रह किया था। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से होना था।

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ने लेखपाल भर्ती की कार्यवाही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कराने पर सहमति दी है। प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा ने बताया कि  शासन से राजस्व परिषद को इस संबंध में निर्देश भेजा जा रहा है।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें 
Previous Post Next Post