प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही करेगा 65000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू , 24000 रुकी हुई भर्ती प्रक्रियाओ पर भी एक हफ्ते में लिया जाएगा फैसला :: अध्यक्ष चंद्रभूषण पालीवाल

प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही करेगा 65000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू , 24000 रुकी हुई भर्ती प्रक्रियाओ पर भी एक हफ्ते में लिया जाएगा फैसला :: अध्यक्ष चंद्रभूषण पालीवाल



उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रभूषण पालीवाल ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी। उन्होंने कहा कि करीब 65000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इनमें 24000 रुकी हुई भर्तियों पर फैसला एक हफ्ते में लिया जाएगा।आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने तृतीय श्रेणी यानी समूह ‘ग’ के पदों पर भर्तियों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन किया है।

राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए तृतीय श्रेणी के पदों पर साक्षात्कार की प्रक्रिया समाप्त कर दी है। इसलिए भर्तियों में धांधली की संभावना न के बराबर रह गई है। उन्होंने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में करीब 24000 विभिन्न वर्ग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया लंबित है। इस संबंध में जल्द ही सदस्यों व अधिकारियों साथ बैठक की जाएगी। 

इसी तरह 20000 नई नियुक्तियों के लिए अधियाचन यानी प्रस्ताव मिल चुका है। इसके अलावा 15000 पदों पर भर्ती के लिए जल्द प्रस्ताव आने वाला है। इस हिसाब से आयोग करीब 65000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने का पूृरा प्रयास किया जाएगा।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें -
Previous Post Next Post