Tuesday, September 27, 2022

RRB Group D Result : आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया जरूरी अलर्ट

 

RRB Group D Result : आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया जरूरी अलर्ट

 

RRB Group D Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्‍ट जारी करने से पहले परीक्षार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ट्वीट कर  छात्रों को अलर्ट किया है कि वे आरआरबी भर्ती के रिजल्‍ट से जुड़ी किसी भी अफवाह से बचें। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, 'कृपया अफवाहों से बचें! RRB भर्ती परीक्षा के परिणामों को लेकर किसी के बहकावे में ना आएं और किसी भी आंदोलन का हिस्सा ना बनें। ऐसा करने पर भविष्य में सरकारी भर्ती प्रक्रिया के लिए आप अपात्र हो सकते हैं।'

रेल मंत्रालय ने अपने ट्वीट में कहा, ''झूठ- रेल रोको आंदोलन और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से आरआरबी भर्ती परीक्षा के रिजल्‍ट जल्‍द जारी कर दिए जाएंगे। सच्‍चाई- अगर कोई भी बहकावे में आकर रेल रोको आंदोलन में हिस्‍सा लेता है, तो उसके खिलाफ दंडात्‍मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही साथ भविष्‍य में उसे किसी भी सरकारी भर्ती प्रक्रिया में हिस्‍सा लेने से वंचित कर दिया जाएगा।।'' 

RRB Group D Exam : 45 फीसदी ने छोड़ा रेलवे ग्रुप डी CBT, यहां देखें अब तक  की हाजिरी का ग्राफ

आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। आरआरबी ग्रुप डी का पांचवें और अंतिम चरण  छह से 11 अक्टूबर तक होगा। इस चरण के परीक्षा के शहर केन्द्रों की जानकारी 27 सितंबर को जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का चौथा चरण 19 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। चौथे चरण के तहत आने वाले परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी जारी कर दी गई है। यह भी कहा गया है कि रेलवे ग्रुप डी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में इस बार बायोमेट्रिक सत्यापन होगा। इसलिए असली आधार कार्ड लाना होगा। 

 

इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी होने से जुड़ी खबरों का खंडन किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि अगर कोई ऐसा कह रहा है कि वह अभ्यर्थी को ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की उपलब्ध करवा देगा या फिर उसके पास आंसर-की है, तो वह गुमराह कर रहा है। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर-की होने का दावा पूरी तरह निराधार और झूठा है।

🔥 सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर
--◆   आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें
 

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें👇    

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें👇