UP BEd Result 2022 Live Updates: जारी हुआ यूपी बीएड रिजल्ट, प्रयागराज की रागिनी ने किया टॉप, Direct Link

 

UP BEd Result 2022 Live Updates: जारी हुआ यूपी बीएड रिजल्ट, प्रयागराज की रागिनी ने किया टॉप, Direct Link

 

UP BEd Result 2022 Live Updates: यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट upbed2022.in व www.mjpru.ac.in पर जारी कर दिया गया है। प्रयागराज की रागिनी यादव ने 359.666 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रयागराज की ही नीतू देवी ने दूसरा और अभय कुमार गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया है। यूनिवर्सिटी ने छह जुलाई को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बीएड इंट्रेंस का आयोजन किया था। इस बार 664643 अभ्यर्थियों ने बीएड में आवेदन किया था। प्रथम प्रश्न पत्र में 615602 और दूसरे में 615778 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। दोनों पेपर में 615021 अभ्यर्थी शामिल हुए। कुलपति प्रो केपी सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। इंट्रेंस के राज्य समन्वयक प्रो पीबी सिंह, डॉ अमित सिंह आदि मौजूद रहे। 

 

 up bed result 2022 live updates : upbed up bed entrance exam result to be  declared today sarkari result - UP BEd Result 2022 Live Updates: जारी हुआ  यूपी बीएड रिजल्ट, प्रयागराज

(टॉप 10 अभ्यर्थियों में शीर्ष 9 आर्ट्स साइड से हैं। 10वीं रैंक वाला अभ्यर्थी कॉमर्स साइड से है। ) 

UP BEd Topper List 2022 : यहां देखें बीएड टॉपरों की लिस्ट
रैंक-1 - रागिनी यादव - प्रयागराज, 359.666 मार्क्स 
रैंक-2 - नीतू देवी, प्रयागराज, 358 मार्क्स 
रैंक-3 - अभय कुमार गुप्ता, प्रयागराज, 349.333 मार्क्स 
रैंक-4 - विश्वेन्द्र सिंह, आगरा, 348 मार्क्स 
रैंक-5 - राधा पटेल, वाराणासी, 346.667 मार्क्स 
रैंक-6 - पूजा रानी, अलीगढ़, 346.334 मार्क्स 
रैंक-7 - नंदिनी पटेल , वाराणसी, 344 मार्क्स 
रैंक-8 - संजीदा मलिक, आगरा, 342 मार्क्स 
रैंक-9 - परमानंद नागर, जौनपुर, 341.334 मार्क्स 
रैंक-10 - पवन कुमार, अलीगढ़, 341.333   मार्क्स

टॉप 10 में छह लड़कियां और चार लड़के हैं। पिछले साल शीर्ष 10 स्थानों में एक भी महिला अभ्यर्थी जगह नहीं बना पाई थी।

 
 
 
 

रिजल्ट के आधार पर राज्य के 19 विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में अभ्यार्थियों को बीएड कोर्सेज में प्रवेश मिलेगा।  काउंसलिंग के लिए उ्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा 6 जुलाई को आयोजित उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में रिकार्ड 92.26 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

Result Direct Link

UP BEd Result 2022 Live Updates: यहां पढ़ें यूपी बीएड रिजल्ट लाइव अपडेट

12:09 PM - रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जारी किया गया है। प्रयागराज की रागिनी यादव ने 359.666 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। 

11:37 AM - UP BEd JEE Result 2022: सभी परीक्षार्थी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन करके (जहां से अभ्यर्थियों ने अपना आनलाइन आवेदन पत्र भरा था) अपना प्राप्तांक स्टेट रैंक कैटेगरी रैंक प्राप्त कर सकते हैं।

11:05 AM- पिछले वर्ष टॉप 10 में एक भी महिला अभ्यर्थी नहीं थी। लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा ने टॉप किया जिनकी ओवरऑल रैंक 17 रही थी। 

11:00 AM- पिछले साल बीएड प्रवेश परीक्षा में लखनऊ के आशु राणा ने टॉप किया था। दूसरे स्थान पर कुशीनगर के अजाज अहमद और तीसरे नम्बर पर गोरखपुर के अजय गौर रहे थे।

09:00 AM - बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज
रुहेलखंड विश्वविद्यालय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम पांच अगस्त को घोषित करेगा। परीक्षा परिणाम रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जारी किया जाएगा। गुरुवार को विश्वविद्यालय में दिन भर परिणाम को लेकर तैयारी चलती रहीं। इस बार 664643 अभ्यर्थियों ने बीएड में आवेदन किया था। इनमें से 615787 ने परीक्षा दी थी।

08:30 AM - जानें कितनी रह सकती है कटऑफ

कैटगरी        कुल  अंक         अपेक्षित बीएड कट ऑफ
जनरल           400                  341-351
ओबीसी          400                  331-340
एससी            400                  201-215
एसटी             400                  200-212

08:05 AM - काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर शुल्क जमा कर विश्वविद्यालय/महाविद्यालय चुनना होगा। अगर इसके बाद भी सीटे बच जाती हैं तो उसके बाद बची हुई सीटों के लिए पूल काउंसलिंग कराई जाएगी। उसके बाद अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉटमेंट लेटर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी 'च्वाइस-फिलिंग' के लिए अपनी पसंद के बीएड कॉलेजों के कोड नोट भी कर सकते हैं जिससे बाद में उन्हें आसानी होगी।

07:50 AM - UP BEd JEE Result 2022: यूं चेक कर सकेंगे यूपी बीए़ड रिजल्ट
- सबसे पहले upbed2022.in पर जाएं।
- UP BEd JEE Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

07:20 AM - इन कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन 
रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ 

 

 

 

 

 

 

 

Post a Comment

0 Comments