UPSSSC 2021 पिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में इस बार काफी कम हो गई रिक्तियों की संख्याए जाने PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी इसमें हो सकेंगे शामिल
उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में अब लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ;UPSSSC द्वारा किया जाना है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है किUPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए उन्हीं अभ्यथियों को आवेदन करने का मौका मिलेगाए जो PET में शामिल हुए हैं। राज्य में लेखपाल के पदों पर कई सालों के बाद भर्ती निकलने वाली हैए इसलिए इसे लेकर राज्य के युवा काफी उत्सुक हैं। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है
कम हो गई है रिक्तियों की संख्या रूलेखपाल की इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी काफी उत्सुक हैं लेकिन अभ्यर्थियों को यह जानकर निराशा होगी कि इस बार की भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली लेखपाल भर्ती की तुलना में काफी कम हो गई है। दरअसल राज्य में इससे पहले लेखपाल के पदों पर भर्ती 2015 में निकली थी और इसके जरिये तकरीबन 13600 पदों पर भर्तियां हुई थी। जबकिए इस बार की लेखपाल भर्ती के जरिए महज 7882 पदों पर ही भर्तियां होने वाली है। इस हिसाब से देखा जाए तो पिछली भर्ती की अपेक्षा इस बार की भर्ती में पदों की संख्या काफी कम हो गई है।
कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी हो सकेंगे लेखपाल भर्ती में शामिल लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET में तकरीबन 17 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 4 लाख अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के योग्य घोषित किए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि 75 पर्सेंटाइल के आस पास स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती में शमिल होने का मौका मिल सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है इसलिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
डाउनलोड करें हमारी एंड्राइड ऐप गूगल प्ले स्टोर से👇
Download Govt Jobs UP Android App
Join FREE GS Quiz Telegram Channel
Post a Comment