DAILY CURRENT AFFAIRS 21 SEPTEMBER

 DAILY CURRENT AFFAIRS 21 SEPTEMBER


 

 

1. उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए किसे रामकृष्ण बजाज मेमोरियल ग्लोबल पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर : गौतम अडानी।

2. न्यूयॉर्क में होने वाले “क्लाइमेट वीक” के आयोजन में भाग लेने के लिए किस भारतीय अभिनेत्री को आमंत्रण दिया गया है?

उत्तर : भूमि पेडनेकर।

3. आईपीएल की एक टीम के लिए 200 मैच खेलने पहले खिलाड़ी बन गए हैं?

उत्तर : विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर बैंगलोर)।

4. जापान की दो बहनों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया के सबसे पुराने जीवित जुड़वा बच्चों के रूप में प्रमाणित किया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : उमेनो सुमियामा, कौमे कोडमा।

5. विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन की ओर से जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 की रैंकिंग में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : 46वां (स्विट्जरलैंड – प्रथम)।

6. स्टील कंपनी गैलेन्ट ग्रुप ने किस अभिनेता को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?

उत्तर : अजय देवगन।

7. आज के दिन (22 सितम्बर) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?

उत्तर : विश्व कार मुक्त दिवस।

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 26,115 (252 मौतें).

9. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है उनका नाम क्या था?

उत्तर : महंत नरेंद्र गिरि।

10. उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को बीजेपी ने किस पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

Post a Comment

Previous Post Next Post