UPSSSC PET Exam 2021: समूह ग भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता टेस्ट की तारीख बदली, अब 24 अगस्त को होगी परीक्षा

 
UPSSSC PET Exam 2021: समूह ग भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता टेस्ट की तारीख बदली, अब 24 अगस्त को होगी परीक्षा




UPSSSC PET Exam Date 2021 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ग के 30 हजार पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) अब 24 अगस्त को आयोजित करेगा। पहले यह परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की जानी थी।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 24 अगस्त दिन मंगलवार को परीक्षा दो पालियों होगी। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे और दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।


परीक्षा के लिए 20,73,540 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 

 

महत्वपूर्ण खाली पदों का ब्योरा
- लेखपाल                        7882
- बेसिक शिक्षा                   1055
- माध्यमिक शिक्षा                500
- विभिन्न विभागों में लिपिक   7000
- लेखा परीक्षक                  1303
- ग्राम्य विकास                  1658
- परिवार कल्याण               9222
- बाल विकास पुष्टाहार        3448
- नगर निकाय                    383


UPSSSC PET परीक्षा का पाठ्यक्रम:

परीक्षा में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था के जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी पर आधारित 45 प्रश्न पूछे जाएंगे। (इनमें से सभी विषयों के पांच प्रश्न होंगे।) इन शैक्षणिक विषयों के संबंधित प्रश्नों की कठिनाई का स्तर राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद द्वारा निर्धारित सेकेंड्री व सीनियर सेकेंड्री स्तर का होगा।
-परीक्षा में पांच प्रश्न तर्क एवं तर्कशक्ति पर आधारित होंगे। परीक्षा में सामयिकी व सामान्य जागरूकता पर आधारित 10-10 प्रश्न होंगे। परीक्षा में दो अपठित हिंदी गद्यांशों के विवेचन व विश्लेषण पर आधारित 10 प्रश्न होंगे। परीक्षा में दो ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण पर आधारित 10 प्रश्न होंगे। परीक्षा में दो तालिकाओं की व्याख्या एवं विश्लेषण पर आधारित 10 प्रश्न होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post