GATE 2022 : गेट के लिए 2 सितंबर से करें आवेदन, जानें जरूरी बातें

 

GATE 2022 : गेट के लिए 2 सितंबर से करें आवेदन, जानें जरूरी बातें



इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। गेट के लिए आवेदन प्रक्रिया दो सितंबर से शुरू हो जाएगी। गेट के लिए दो से 24 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विलंब फीस के साथ आवेदन फॉर्म एक अक्टूबर भर सकते हैं। अभ्यर्थी gate.iitkgp.ac.in के जरिए परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक सुधार कर सकते हैं। परीक्षा सेंटर में बदलाव व अन्य डॉक्यूमेंट में सुधार छात्र फीस देकर 12 नवंबर तक सुधार सकते हैं। गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र तीन जनवरी 2022 को जारी होगा। परीक्षा पांच से छह फरवरी 2022 और 12 से 13 फरवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर तीन बजे से छह बजे तक होगी। रिजल्ट 17 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि गेट परीक्षा मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश के लिए होती है। गेट का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई (आईआईटी मद्रास) और रुड़की द्वारा किया जाता है। गेट 2022 का संचालन आईआईटी खड़गपुर कर रहा है।

दो नए विषय जोड़े गए
इस साल भी गेट में दो नए विषय भी जोड़े गये हैं। गेट 2022 में जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (जीई) और नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग (एनएम) जोड़े गये हैं। इसी के साथ अब विषयों की कुल संख्या बढ़कर 27 से 29 हो गई है। इससे पहले गेट 2021 में भी दो नये विषय पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान जोड़े गये थे। छात्रों की सुविधा के लिए पात्रता मानदंड में छूट सहित अन्य बदलाव किये हैं। छात्र परीक्षा संबंधित जानकारी gate.iitkgp.ac.in पर जा कर ले सकते हैं।

- इस बार 29 विषयों के लिए आयोजित किया जा रहा गेट

- विलंब शुल्क के साथ 1 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन 

इस बार से अभ्यर्थी दो पेपर में हो सकते हैं शामिल
एक उम्मीदवार को गेट 2022 में एक या दो पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति है। हालांकि, जो लोग दो पेपर के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें अधिकारियों द्वारा अनुमति विषय संयोजन से चयन करना होगा। पेपर संयोजन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के साथ उपलब्ध है।बीटेक के तीसरे साल में भी अब दे सकते हैं गेट
नए नियम के अनुसार अब बीटेक प्रोग्रामों के तीसरे वर्ष के छात्र भी गेट के लिए पात्र होंगे। गेट परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में एमटेक और एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post