CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित, Step by Step ऐसे चेक करें cbse.gov.in पर परिणाम

 

CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित, Step by Step ऐसे चेक करें cbse.gov.in पर परिणाम




केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 आज जारी कर दिया गया है। इस साल सीबीएसई 12वीं का कुल पास प्रतिशत 99.37 फीसदी रहा है। सीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2021 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in  पर चेक किया जा सकता है। इस साल सीबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए करीब 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 

कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट-

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद यहां पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब यहां रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी सबमिट करें।
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

रिजल्ट से पहले जारी हुए थे रोल नंबर-

सीबीएसई ने रिजल्ट जारी करने से पहले छात्र-छात्राओं के रोल नंबर ऑनलाइन जारी किए थे। इन रोल नंबर की मदद से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बीते साल सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट 13 जुलाई 2020 और 15 जुलाई 2020 को 10वीं रिजल्ट घोषित किया था।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: समझें फॉर्मूला

10वीं और 11वीं के मार्क्स को 30-30 प्रतिशत वेटेज और 12वीं कक्षा में परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। जो बच्चे परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें हालात सामान्य होने पर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। स्टूडेंट्स के कक्षा 10वीं के 5 में से  बेस्ट 3 पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। 11वीं कक्षा के सभी थ्योरी पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। वहीं कक्षा 12वीं में स्टूडेंट्स के यूनिट, टर्म व प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स लिए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post