UP Board century Celebration: UP Board 10वीं-12वीं के रिजल्ट के बाद मनाएंगे शताब्दी समारोह

 

UP Board century Celebration: UP Board 10वीं-12वीं के रिजल्ट के बाद मनाएंगे शताब्दी समारोह




हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद यूपी बोर्ड शताब्दी समारोह मनाएगा। फिलहाल पूरा फोकस 56 लाख से अधिक छात्र छात्राओं का परिणाम घोषित करना और सबको संतुष्ट करना है। हालांकि कोरोना के कारण पहले से शताब्दी समारोह की तैयारियां काफी पिछड़ गई हैं।


प्रयागराज। शताब्दी समारोह के लिए कुमार विश्वास और अमेठी के मनोज मुन्तसिफ से संपर्क कर कविताएं भी तैयार कराई जाएंगी। स्कूल स्तर पर पुरा छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। किस स्कूल से कौन जज, डॉक्टर, अफसर, वकील, उद्योगपति बना इसकी सूचना जुटाई जा रही है। ऐसे प्रधानाचार्य और शिक्षक जिन्होंने बच्चों को प्रेरित किया उनकी सूची भी बनाएंगे। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाएंगे। समारोह का समापन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कराने की योजना है। लखनऊ विश्वविद्यालय में जिन लोगों ने शताब्दी समारोह आयोजित कराया, उनसे भी सलाह लेंगे।

समारोह के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक एक कमेटी बनाई जाएगी। स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ई टेंडर के माध्यम से उपलब्धियों पर एक डाक्युमेंट्री तैयार की जाएगी। प्रचार प्रसार के लिए फेसबुक और सोशल मीडिया एक्सपर्ट की भी सेवाएं ली जाएंगी। इसके लिए पोर्टल भी विशेषज्ञ की मदद से तैयार कराया जाएगा। 

कुमार विश्वास और मनोज मुन्तसिफ से तैयार कराएंगे कविता

Post a Comment

Previous Post Next Post