SSC Delhi Police Constable result 2021: दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती में आज जारी होंगे उम्मीदवारों के मार्क्स और फाइनल आंसर की

 SSC Delhi Police Constable result 2021: दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती में आज जारी होंगे उम्मीदवारों के मार्क्स और फाइनल आंसर की




कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल हुए और असफल हुए उम्मीदवारों के मार्क्स आज जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही आज आयोग परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। आपको बता दें कि मार्क्स और आंसर की एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की जाएगीं। इससे पहले एसएससी ने 15 मार्च को एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी किया गया था। अभ्यर्थी मार्क्स एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।


आपको बता दें कि  कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुरुष और महिला भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के लिए 28,77,35 आवेदन मिले थे। मध्य क्षेत्र से 7,66,040 उम्मीदवार पंजीकृत थे। वहीं मध्य क्षेत्र की परीक्षा उत्तर प्रदेश और बिहार के 17 जनपदों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा केलिए 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा ऑनलाइन मोड में 3 शिफ्ट में हुई थी।


👉Download Govt Jobs UP Android App

Post a Comment

Previous Post Next Post