सीएम योगी ने अखिलेश यादव की सरकार पर किया कड़ा प्रहार , कहा सपा शासन में एक खानदान में बटती थी नौकरिया

सीएम योगी ने अखिलेश यादव की सरकार पर किया कड़ा प्रहार , कहा सपा शासन में एक खानदान में बटती  थी नौकरिया 





लोकभवन में शनिवार को 271 खंड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी ने सभी नव चयनित खंड शिक्षा अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। योगी ने कहा कि युवाओं को पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है।

आप बड़ी संख्या में खंड शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति हुई है, सभी के मन मे भाव रहा होगा कि आप खंड शिक्षा अधिकारियों के रूप में आएंगे। पहले की सरकार में धनबल और बाहुबल का प्रयोग होता था, और जाति और धर्म देखकर नियुक्ति दी जाती थी लेकिन हमने तस्वीर बदली है। हमने पहले की तय किया था कि कहीं भी भर्ती में भ्रष्टाचार हुई तो संबंधित विभाग के जिम्मेदार दोषी माने जाएंगे।

योगी ने कहा कि इससे पहले कभी भी 4 साल में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती हुई है। पीएसी की 54 कंपनी पिछली सरकार ने बन्द कर दी थी। जिस प्रदेश की पुलिस बल की संख्या 3 लाख होनी चाहिए थी, वो सवा लाख तक सीमित हो गई थी। पहले भ्रष्टाचार होता था, पिछली सरकार में परिवार के मामा, चाचा, भाई सभी ने लूट खसोट किया। विकास को बाधित किया। पहले जाति और पैसा दोनों देखा जाता था। इन सबका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगतती थी। 

इसस पहले बेसिक शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि पिछले चार साल में बेसिक शिक्षा विभाग में जो काम हुए है। उसको गिनाने में बहुत समय लग जायेगा। सीएम योगी के रहते हुए गांव गरीब के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, अस्पताल आदि के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। सीएम का बच्चों को लेकर बहुत अधिक लगाव है। जिसके चलते ऑपरेशन कायकल्प की शुरुआत की गई। पहली बार स्कूल में टाइल्स लगाए गए। बच्चों को यूनिफॉर्म दी गई, बच्चे यूनिफॉर्म में चप्पल में अच्छे नहीं लगते है। इस लिए जूते दिए गए। ठंड के लिए स्वेटर दिया गया।



 


👉Download Govt Jobs UP Android App


Post a Comment

Previous Post Next Post