UPSSSC भर्ती 2021 : क्लर्क, लेखपाल समेत ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए जल्द होगा PET, जानें कैसा होगा एग्जाम पैटर्न

 UPSSSC भर्ती 2021 : क्लर्क, लेखपाल समेत ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए जल्द होगा PET, जानें कैसा होगा एग्जाम पैटर्न




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) बहुत जल्द प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2021) का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। सीएम योगी ने कुछ दिनों पहले था कि उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) शीघ्र आयोजित कराए। परीक्षा पूरी तैयारी के साथ कराई जाए और परिणाम भी जल्द घोषित हो। आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े हजारों पदों को भरा जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( पीईटी ) होगी और इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा। पीईटी का स्कोर एक साल के लिए मान्य होगा। इस परीक्षा का आयोजन साल में एक बार होगा। 

आयोग को भर्ती संबंधी अधिकतर विभागों के प्रस्ताव मिल गए हैं। शैक्षिक योग्यता के आधार पर इसे ग्रुप में बांटा जा रहा है, जिससे भर्ती में आसानी हो। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

सिलेबस हुआ तय
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का पाठ्यक्रम तय हो गया है। परीक्षा पाठ्यक्रम संबंधी आदेश जल्द जारी कर दिया जाएगा।

दो घंटे की परीक्षा, कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न 
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सवाल का गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था होगी। एक सवाल गलत होने पर 1/4 अंक कटेगा। 

इसमें कक्षा आठ के स्तर का भारतीय इतिहास, भारतीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान के जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ ही कक्षा आठ के स्तर की प्रारंभिक अंकगणित, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामान्य हिंदी, सामायिकी, सामान्य जागरूकता, गद्य विश्लेषण एवं विवेचन, ग्राफ का विवेचन एवं विश्लेषण संबंधी सवाल पूछे जाएंगे।

इसमें छह सवाल 10-10 अंक के होंगे और बाकी पांच-पांच अंक के होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग शासन से मंजूरी मिलने के बाद पाठ्यक्रम को ऑनलाइन करेगा, जिससे समूह ‘ग’ की भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी मिल सके। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम परसेंटाइल के आधार पर जारी किया जाएगा। इसके आधार पर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा।

महत्वपूर्ण खाली पदों का ब्योरा
- लेखपाल                        7882
- बेसिक शिक्षा                   1055
- माध्यमिक शिक्षा                500
- विभिन्न विभागों में लिपिक   7000
- लेखा परीक्षक                  1303
- ग्राम्य विकास                  1658
- परिवार कल्याण               9222
- बाल विकास पुष्टाहार        3448
- नगर निकाय                    383

विभिन्न विभागों की विशिष्ट जरूरतों व सेवा नियमावलियों के प्रावधानों के अनुसार पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा कराई जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post