होमगार्डो आश्रितों को अब जिला स्तर पर ही मिल सकेगी नौकरी , नहीं पड़ेगा भटकना

होमगार्डो  आश्रितों को अब जिला स्तर पर ही मिल सकेगी नौकरी , नहीं पड़ेगा भटकना 



शासन ने होमगार्ड जवानों के कल्याण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। होमगार्ड  स्वयंसेवकों व अवैतनिक अधिकारियों की मृत्यु या स्थायी रूप से अपंगता की दशा में अब उनके आश्रितों को सेवायोजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और न ही लंबा इंतजार करना होगा। होमगार्ड आश्रितों की भर्ती अब जिला कमांडेंट के स्तर से हो सकेगी। इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। 

मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने किसी होमगार्ड स्वयंसेवक/अवैतनिक अधिकारी की मृत्यु या स्थायी रूप से अपंगता की दशा में उसके आश्रितों का अनुकंपा के आधार पर होमगार्ड स्वयंसेवक के पद पर जिला कमांडेंट के स्तर से सेवायोजन किए जाने का आदेश दिया है। साथ ही आश्रित की ओर से भर्ती के लिए आवेदन किए जाने के 30 दिनों के भीतर ही यह कार्यवाही पूरी करने को कहा है। अब तक आश्रितों की भर्ती चयन समिति के जरिये किए जाने की व्यवस्था थी। चयन समिति के गठन में वक्त लगने के कारण आश्रितों की भर्ती में लंबा समय लग जाता था। 



 

Post a Comment

Previous Post Next Post