सपा शासन में होती थी नौकरियों की नीलामी, तीन वर्ष में साढ़े तीन लाख नौजवानों को सरकारी दी नौकरी : सीएम योगी

सपा शासन में होती थी नौकरियों की नीलामी, तीन वर्ष में साढ़े तीन लाख नौजवानों को सरकारी दी नौकरी : सीएम योगी

देवरिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग नौकरियां झोले में लेकर निकलते थे और नीलामी करते थे। अब पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरियां दी जा रही हैं। यदि कोई नौकरी बेचने का दुस्साहस करता है तो हमारी सरकार उसे जेल में ठूंसने का कार्य करती है। हमने प्रदेश में साढ़े तीन वर्ष में साढ़े तीन लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है।



मुख्यमंत्री शनिवार को राजकीय इंटर कालेज के मैदान में देवरिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा की सहानुभूति गुंडों व माफिया के साथ है। माफिया 15 वर्षों तक सत्ता की सरपरस्ती में पले बढ़े। गरीबों, व्यापारियों की संपत्ति कब्जा की। आज हम आपरेशन माफिया चला रहे हैं। उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहे हैं, संपत्ति जब्त हो रही है तो सपा अध्यक्ष को बुरा लग रहा है। हम प्रदेश में किसी माफिया को पनपने नहीं देंगे। सपा के लोग प्रदेश में दंगा कराने के लिए रोज नए षडयंत्र रच रहे हैं। हमने तय किया है कि दंगाइयों की जगह जेल या कहीं और होगी। उनको प्रदेश में जगह नहीं मिलेगी। साढ़े तीन साल में एक भी दंगे नहीं हुए। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम राजनीति की धुरी बदलेंगे। कोरोना काल में मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया कराया। हमने कोटा, प्रयागराज व अन्य शहरों से छात्रों व प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाया। उनके लिए राशन और भोजन की व्यवस्था की। आपदा से भिड़ते हुए हमने जनता जनार्दन की सेवा की। कोरोना से लड़ाई में सबसे अच्छा परिणाम प्रदेश ने दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post