UPPSC 10768 एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पाने को एलटी ग्रेड चयनित चला रहे ‘ट्विटर अभियान’ , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

UPPSC 10768 एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पाने को एलटी ग्रेड चयनित चला रहे ‘ट्विटर अभियान’ , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 





 उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के तहत 15 में से 13 विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिया है। समस्त चयनितों की फाइल नियुक्ति की संस्तुति देते हुए शिक्षा निदेशालय प्रयागराज भेज दी गई है। लेकिन, निदेशालय में नियुक्ति देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। इससे नियुक्ति की आस में बैठे चयनितों में निराशा व्याप्त है। आहत चयनित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उच्च शिक्षा मंत्रलय देख रहे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा तक अपनी बात पहुंचाने के लिए ट्विटर अभियान चला रहे हैं।
चयनित सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और शाम छह से सात बजे तक ट्विटर के जरिए सीएम व डिप्टी सीएम को संदेश भेजकर जल्द नियुक्ति दिलाने की गुजारिश कर रहे हैं। चयनितों का कहना है कि न्याय व अधिकार के लिए सोशल मीडिया में उनका अभियान निरंतर जारी रहेगा।
दो विषयों का फंसा है रिजल्ट : लोकसेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के तहत 15 विषयों में 10768 पदों की भर्ती निकाली थी। आयोग ने 29 जुलाई 2018 को 15 विषयों की लिखित परीक्षा कराई थी। परीक्षा के दिन वाराणसी में हंिदूी व सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर लीक हो गया। इससे सामाजिक विज्ञान में 1854 व हिंदी में 1433 पदों का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ। जबकि संस्कृत, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, वाणिज्य, विज्ञान, संगीत, कृषि, कला, गृहविज्ञान, उर्दू, शारीरिक शिक्षा विषयों के 7481 पदों का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें 4244 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।


Previous Post Next Post