पुलिस को 49,568 सिपाही मिले,12 हजार भर्तियां जल्द , प्रदेश पुलिस व कारागार विभाग में जल्द ही 11,428 पदों पर भर्तियां करने की घोषणा , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

पुलिस को 49,568 सिपाही मिले,12 हजार भर्तियां जल्द ,  प्रदेश पुलिस व कारागार विभाग में जल्द ही 11,428 पदों पर भर्तियां करने की घोषणा , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 





प्रदेश पुलिस व पीएसी को 49,568 सिपाही और मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन सिपाहियों की भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। इसके साथ ही प्रदेश पुलिस व कारागार विभाग में जल्द ही 11,428 पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की गई।

छह हजार महिलाएं:सिपाही भर्ती परीक्षा में गाजीपुर के अनुसूचित जाति के गुलशन कुमार ने पुरुष वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि महिला वर्ग में हरदोई की अंतिमा सिंह पहले स्थान पर रहीं। सिपाहियों के चयनित अभ्यर्थियों में 5966 महिलाएं हैं। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार के समय प्रदेश पुलिस में 1,37,253 युवाओं की भर्ती की जा चुकी है।

परिणाम वेबसाइट पर: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की मौजूदगी में पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49,568 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर है।

कुल 23 लाख आवेदन: डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बोर्ड ने अक्तूबर 2018 में नागरिक पुलिस में सिपाही (कांस्टेबल) के 31,360 व पीएसी में सिपाही के 18,208 पदों को जोड़कर कुल 49,568 पदों का विज्ञापन निकाला गया था। भर्ती के लिए लगभग 23 लाख ने आवेदन किया था।

अंतिम रूप से चयन:लिखित परीक्षा के बाद 1.25 लाख अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्ह पाए गए थे। अभिलेखों की जांच, शारीरिक मानक परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 49,568 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित करते हुए चयन परिणाम घोषित किया गया है। इस तरह अप्रैल 2017 से लेकर अब तक पुलिस में 1,37,253 भर्तियां हो चुकी हैं। इसमें मृतक आश्रित कोटे के 1657 पद हैं।


Previous Post Next Post