बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर , जल्दी आएगा शिक्षक भर्ती 2019 का विज्ञापन , क्लिक करे और पढ़े पूरी पोस्ट
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र का दावा है कि शिक्षक भर्ती 2019 का विज्ञापन दीपावली के आसपास जारी हो सकता है। पदों का सत्यापन कराया जा रहा है, अधियाचन में मिले पद अभी घट या बढ़ सकते हैं। प्रतियोगियों की मानें तो चयन बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी संकेत दिए कि इस बार का का विज्ञापन पदों के हिसाब से ऐतिहासिक होगा।
चयन बोर्ड प्रतियोगी मोर्चा के विक्की खान व शेर सिंह की अगुवाई में मंगलवार को आंदोलन शुरू किया गया। तीन बजे अध्यक्ष ने मोर्चा प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। मोर्चा प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्ष 2016 टीजीटी-पीजीटी भर्ती की विज्ञप्ति देर शाम जारी हो गई है। इसमें विज्ञापन के पद कम किए गए हैं। इसी सप्ताह प्रवक्ता की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद टीजीटी की लिखित परीक्षा के रिजल्ट भी नियमित अंतराल पर आएंगे। ज्ञात हो कि चयन बोर्ड ने यह परीक्षा फरवरी व मार्च में कराई थी। संयोजक विक्की ने कहा कि चयन बोर्ड रिजल्ट व नया विज्ञापन जल्द घोषित करेगा। मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि सभी रिजल्ट आने के बाद इंटरव्यू में अधिकतम व न्यूनतम अंक दिलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी, ताकि मेधावियों का चयन आसानी से हो सके और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे। यहां अनिल अहीर, ओपी सिंह, भोला वर्मा, रोहित सिंह आदि थे।