लखनऊ में पहली महिला सेना भर्ती रैली शुरू , पहले दिन शामिल हुई 600 महिलाएं , क्लिक करे और पढ़े पूरी पोस्ट

लखनऊ में पहली महिला सेना भर्ती रैली शुरू , पहले दिन शामिल हुई 600 महिलाएं , क्लिक करे और पढ़े पूरी पोस्ट 






देश की रक्षा करने का जज्बा लेकर बेटियों ने जब 1.6 किलोमीटर लंबे टैक पर दौड़ना शुरू किया तो उनका जोश देखते ही बना। आसमान से ऊंचे विश्वास ने उनकी सारी बाधाएं दूर कर दीं। पहले दौड़ और फिर लांग जंप में सफलता हासिल की। अब देश में पहली बार सैनिक जीडी बनने का उनका सपना हकीकत में बदलने से बस एक कदम दूर रह गया।


एएमसी स्टेडियम में मिलिट्री पुलिस में सैनिक जीडी के पदों की भर्ती पहली बार शुरू हुई। पहले दिन सेना ने 41 जिलों की 1884 बालिकाओं को ऑनलाइन ही प्रवेश पत्र जारी किया था। इसमें से करीब 600 बालिकाएं ही शामिल हुईं। भर्ती रैली स्थल पर प्रदेश के कई जिलों से बालिकाएं अपने अभिभावकों के संग पहुंचीं। सुबह चार बजे से उनके दस्तावेजों और प्रवेश पत्र की जांच के बाद टोकन नंबर जारी हुए। ऊंचाई की माप के बाद बालिकाओं को होल्डिंग एरिया में रखा गया। 100-100 बालिकाओं के समूहों में उनको दौड़ाया गया।

 चार सौ मीटर का एक राउंड बनाया गया। चार राउंड को 7:30 मिनट में पूरा करने पर ग्रुप एक और 7:30 से आठ मिनट में राउंड सफलता से पूरा करने पर ग्रुप दो में रखा गया। दौड़ में इससे ज्यादा समय लेने वाली बालिकाओं को असफल घोषित कर दिया गया। दौड़ के बाद गश खाकर कुछ बालिकाएं गिरीं तो उनको महिला पुलिस ने सहारा दिया। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के हाथ पर मुहर लगाने के बाद उनका बायोमीटिक पंजीकरण किया गया। इसके बाद 10 फिट की लांग जंप की गई। इसमें सफल होने वाली बालिकाओं को तीन फिट ऊंचाई की जंप कराई गई। इस जंप में हर प्रतिभागी को अधिकतम तीन मौके दिए गए। अब इन सफल बालिकाओं का 15 सितंबर से मेडिकल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मेडिकल में सफल बालिकाओं की लिखित परीक्षा अक्टूबर में होगी।





Previous Post Next Post