साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 05 अगस्त से 11 अगस्त 2019 तक , क्लिक करे और पढ़े पूरी पोस्ट

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 05 अगस्त से 11 अगस्त 2019 तक , क्लिक करे और पढ़े पूरी पोस्ट 





1. किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना’ शुरु करने को मंजूरी दे दी है?
a. मध्य प्रदेश
b. राजस्थान
c. छत्तीसगढ़
d. उत्तर प्रदेश

2. हाल ही में अमेरिका ने किस देश को “करेंसी मैनीपुलेटर” या 'मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला देश' घोषित किया?
a. रूस
b. भारत
c. जापान
d. चीन

3. हाल में किसकी अध्यक्षता में UGC की 542वीं बैठक का आयोजन किया गया?
a. टी रामास्वामी
b. एन गोपालस्वामी
c. अरुण सिंह
d. इनमें से कोई नहीं

4. हाल ही में अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (Abdus Salam International Centre for Theoretical Physics- ICTP) के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
a. आतिश दाभोलकर
b. टी वी रवि
c. आदर्श शेष
d. दी के पार्श्वनाथ

5. टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
a. रोहित शर्मा
b. सुरेश रैना
c. विराट कोहली
d. शिखर धवन

6. हाल ही में भारत के किस पूर्व राष्ट्रपति को भारत रत्न-2019 से सम्मानित किया गया?
a. प्रतिभा पाटिल
b. प्रणब मुखर्जी
c. एपीजे कलाम
d. शंकर दयाल शर्मा

7. भारत रत्न-2019 किस संगीतकार को मरणोपरांत दिया गया है?
a. हरिप्रसाद चौरसिया
b. अली अकबर खान
c. आर डी बर्मन
d. भूपेन हज़ारिका

8. खेल मंत्रालय ने सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए कितने सदस्यों की एक चयन समिति बनाई है?
a. 10
b. 11
c. 12
d. 13

9. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की?
a. हाशिम अमला
b. इमरान ताहिर
c. डेविड मिलर
d. ड्वेन प्रिटोरियस

10. मणिपुर की 09 वर्षीय बच्ची का क्या नाम है जिसे हाल ही में ‘मुख्यमंत्री ग्रीन मणिपुर मिशन’ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है?
a. नकागो एलीना
b. अम्बा सालीन
c. एलंगबाम वेलेंतिना देवी
d. उमेका राजगीर

उत्तर:

1. d. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मुख्यमंत्री बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना' को मंजूरी दे दी है. जो लोग आवारा गायों की देखभाल करेंगे, उन्हें प्रतिदिन, प्रति गाय 30 रुपये के हिसाब से हर महीने सीधे बैंक खाते के माध्यम से मिलेंगे. इस हिसाब से लोगों को एक गाय के लिए प्रतिमाह 900 रुपये मिलेंगे. सरकार ने कहा कि 2012 की गणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में 205.66 लाख पशु हैं, जिनमें से 10 से 12 लाख आवारा पशु हैं.

2. d. चीन
अमेरिका ने चीन पर व्यापार में "अनुचित प्रतिस्पर्धी लाभ" लेने के लिए युआन का इस्तेमाल करने पर आधिकारिक तौर पर (करेंसी मैनिपुलेटर) देश घोषित किया है.

3. b. एन गोपालस्वामी
इस दौरान सरकार द्वारा नियुक्त उच्चाधिकार प्राप्त विशेषज्ञ समिति (Empowered Expert Committee- EEC) की रिपोर्ट पर विचार किया गया जिसमें 15 सरकारी संस्थानों और 15 निजी संस्थानों को उत्कृनष्टा संस्थाीन का दर्जा दिये जाने की बात कही गई थी.

4. a. आतिश दाभोलकर
प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक ‘सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी आतिश दाभोलकर’ को ट्राइस्टे, इटली में अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (Abdus Salam International Centre for Theoretical Physics- ICTP) के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है.

5. c. विराट कोहली
रोहित शर्मा दूसरे सबसे बड़े स्कोरर हैं, इसके बाद शिखर धवन हैं. विराट कोहली ने 8416 रन बनाये हैं जबकि रोहित शर्मा ने 8291 और शिखर धवन ने 6953 रन बनाये हैं.

6. b. प्रणब मुखर्जी
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को राष्ट्र के लिए उनके अभूतपूर्व योगदान हेतु भारत रत्न-2019 से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति बनने से पहले आठ बार वे कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने इस दौरान वित्त, विदेश, रक्षा और वाणिज्य जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली. प्रणब मुखर्जी 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक राष्ट्रपति पद पर रहे.

7. d. भूपेन हज़ारिका
भूपेन हज़ारिका को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. उन्होंने अपने जीवनकाल में एक हजार गाने लिखे और 15 किताबें लिखीं. उन्होंने मात्र 10 वर्ष की आयु में अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था. उन्हें भारत सरकार द्वारा दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

8. c. 12
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के चयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा 12 सदस्यीय एक पैनल गठित किया गया है. इस पैनल में भारत की स्टार बॉक्सिंग खिलाड़ी मेरी कॉम, बाइचुंग भूटिया भी शामिल हैं. यह खेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं.

9. a. हाशिम अमला
दक्षिण अफ्रीका के 36 वर्षीय बल्लेबाज़ हाशिम अमला ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. वर्ष 2004 में डेब्यू करने वाले अमला ने 124 टेस्ट में 9282 रन, 181 वनडे में 8113 रन और 44 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में 1277 रन बनाए हैं. वनडे में सबसे तेज़ी से 2000, 3000, 4000, 5000, 6000 और 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अमला के नाम है.

10. c. एलंगबाम वेलेंतिना देवी
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने 9 वर्षीय बच्ची एलंगबाम वेलेंतिना देवी को 'मुख्यमंत्री ग्रीन मणिपुर मिशन' का एंबेस्डर बनाया है. दरअसल, देवी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए पेड़ काटे जाने पर रो रही थीं. बतौर सरकार, पेड़ों के प्रति उनके प्यार को सम्मानित करने के लिए ऐसा किया गया है.



Previous Post Next Post