अच्छी खबर :: यूपी पुलिस में दिसंबर तक 1.10 लाख सिपाही भर्ती होंगे , यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने दी जानकारी , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

अच्छी खबर :: यूपी पुलिस में दिसंबर तक 1.10 लाख सिपाही भर्ती होंगे , यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने दी जानकारी ,  क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 




यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसम्बर तक प्रदेश भर में एक लाख से ज्यादा सिपाहियों की भर्ती खोली जाएगी। यह जानकारी यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने दी है।.

खीरी जिले के दौरे पर आए डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस में स्टाफ की दिक्कत है। नियतन के मुकाबले लाखों पद खाली पड़े हुए हैं। खाली पद भरने के लिए काम चल रहा है। दिसंबर माह तक सिपाही के 1.10 लाख पदों पर भर्ती कर ली जाएगी। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। ये भर्ती होने के बाद पुलिस विभाग में फोर्स की दिक्कत काफी हद तक कम हो जाएगी। डीजीपी ने बताया कि सिपाही भर्ती का एक बैच शुरू हो गया है। उनको ट्रेंनिग दी जा रही है। सिपाहियों की ट्रेंनिग खीरी में भी चल रही है। ये ट्रेंनिग छह माह में खत्म हो जाएगी। ऑफिस की ट्रेनिंग के बाद सिपाहियों को फील्ड की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। छह महीने बाद ये सिपाही विभाग को मिल जाएंगे।.


Previous Post Next Post