DAILY CURRENT AFFAIRS IN ONE LINE :: 03APRIL , CLICK HERE AND READ

DAILY CURRENT AFFAIRS IN ONE LINE :: 03APRIL , CLICK HERE AND READ



•    वह देश जिसके कृषि विभाग ने घोषणा किया है कि बिल्लियों पर जानलेवा प्रयोग अब नहीं किए जाएंगे जिनके कारण बीते 37 वर्षों में हज़ारों बिल्लियां मारी जा चुकी हैं- अमेरिका

•    संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के मुताबिक, युद्ध, जलवायु आपदाओं जैसे कारणों से पैदा हुए खाद्य संकट के चलते पिछले वर्ष दुनिया के जितने देशों के करीब 11.13 करोड़ लोगों को घोर भुखमरी का सामना करना पड़ा-53

•    गृह मंत्रालय ने साल 2018 का दिल्ली का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन जिसे घोषित किया है- कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन

•    वह देश जिसके राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका ने 20 वर्षों के शासन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है- अल्जीरिया

•    चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में राफेल डील पर जिस भाषा में लिखी गई किताब 'नट्टई उलुक्कम राफेल' के लॉन्च पर रोक लगा दी- तमिल

•    सेना द्वारा सिंधु नदी पर 40 दिन में बनाए गये 260 फुट लम्बे लोहे के सस्पेंशन पुल का नाम है – मैत्री ब्रिज

•    वह रिपोर्ट जिसके अनुसार वायु प्रदूषण की वजह से 2017 में 50 लाख लोगों की मौत हुई है - स्टेट ऑफ़ द एयर-2019

•    संयुक्त राष्ट्र द्वारा इन्हें हाल ही में म्यांमार के लिए स्वतंत्र जांच प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है - निकोलस कौमजियान

•    सऊदी अरब की कम्पनी जो विश्व की एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कम्पनी बन गई है – सऊदी आरामको

•    वह देश जिसने सीआरपीएफ कैंप पर हमले के साजिशकर्ता निसार अहमद को भारत को सौंप दिया है – यूएई


Previous Post Next Post