युवाओ के लिए खुशखबरी , पुलिस विभाग में सिपाही समेत कई पदों पर होंगी 56, 880 भर्तियां , पहली नवंबर से कर सकेंगे आवेदन, जनवरी में होंगी लिखित परीक्षा , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

युवाओ के लिए खुशखबरी , पुलिस विभाग में सिपाही समेत कई पदों पर होंगी 56, 880 भर्तियां , पहली नवंबर से कर सकेंगे आवेदन, जनवरी में होंगी लिखित परीक्षा , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 





मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय दशमी के मौके पर पुलिस में बंपर भर्ती का रास्ता खोला है। शासन ने गुरुवार को 56880 पदों पर भर्ती कराये जाने की घोषणा की है, जिसमें सिपाही के 51216 पद शामिल हैं। इसके अलावा फायरमैन, बंदीरक्षक व घुड़सवार पुलिस के पदों पर भी भर्तियां होंगी। सिपाही भर्ती का आवेदन एक नवंबर से किया जा सकेगा और जनवरी माह में लिखित परीक्षा होगी। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने प्रेसवार्ता कर सभी पदों पर भर्ती का कार्यक्रम घोषित किया है।

वर्तमान में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर करीब 42 प्रतिशत रिक्तियां हैं। नई भर्तियों के बाद यूपी पुलिस में अवकाश व लंबी ड्यूटी की समस्या निपटने की उम्मीद जताई जा रही है।1प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि भर्ती में कोई साक्षात्कार नहीं होगा। आरक्षण के सभी नियम लागू होंगे। पुलिस विभाग में सिविल पुलिस व पीएसी में कुल स्वीकृत दो लाख 29 हजार से अधिक पदों में करीब 97 हजार पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री के सिपाहियों की कमी को जल्द पूरा किये जाने के निर्देश पर 51216 पुलिस आरक्षियों की जल्द नई भर्ती का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इसके तहत 32 हजार पदों पर सिविल पुलिस के आरक्षियों तथा 19216 पदों पर पीएसी आरक्षियों की नई भर्ती की जायेगी। ऐसे ही फायरमैन के कुल स्वीकृत 5040 पदों में 1924 पद रिक्त हैं। इनमें 1679 पदों पर भर्ती का अधियाचन उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा जा चुका है। शेष पदों का अधियाचन जल्द भेजा जायेगा और फायरमैन के 1924 पदों की भर्ती परीक्षा करायी जायेगी। वहीं कारागार प्रशासन में बंदी रक्षकों के कुल स्वीकृत पदों के अनुरूप करीब 50 प्रतिशत की रिक्तता चली आ रही है। बंदी रक्षकों के 3638 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें महिला बंदी रक्षक के 626 पद शामिल होंगे। इसके अलावा घुड़सवार पुलिस के 102 पदों पर भर्ती होगी।

नौकरियों से सम्बन्धित सही, सटीक व विश्वशनीय जानकारी सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारी आधिकारिक एप    
प्ले स्टोर से भी Govtjobtsup सर्च करके कर सकते हैं डाउनलोड


Previous Post Next Post