सिपाहियों की भर्ती के लिए अरुणाचल गई दिल्ली पुलिस ,पिछले तीन सालो से देश के सभी राज्यों में जा कर कर रही है भर्ती , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

सिपाहियों की भर्ती के लिए अरुणाचल गई दिल्ली पुलिस ,पिछले तीन सालो से देश के सभी राज्यों में जा कर कर रही है भर्ती , क्लिक करे  और पढ़े पूरी खबर 




दिल्ली पुलिस में सिपाहियों की 65 पदों की भर्ती के लिए पुलिस अधिकारी अरुणाचल प्रदेश गए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस पूर्वाेत्तर व दक्षिण भारत में भी जाकर परीक्षा ले चुकी है। भर्ती का सिलसिला लगातार जारी है। अरुणाचल प्रदेश में जिन 65 सिपाहियों की भर्ती होनी है उनमें 44 पुरुष व 21 महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। दिल्ली पुलिस में पहले सिपाहियों के लिए दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में ही आवेदन निकाले जाते थे। दिल्ली पुलिस खुद लिखित, मौखिक व चिकित्सा परीक्षा लेती थी। सभी परीक्षा दिल्ली में लिए जाते थे और रिजल्ट भी यहीं निकाले जाते थे। लेकिन, तीन साल पहले कैबिनेट के दिशानिर्देश पर दिल्ली पुलिस ने देश के सभी राज्यों में आवेदन निकाल वहां जाकर परीक्षा लेना शुरू कर दिया है। कैबिनेट ने कहा था कि दिल्ली देश की राजधानी है।

 यहां स्मार्ट पुलिसिंग होनी चाहिए। देश के सभी राज्यों की महिलाओं व पुरुषों का दिल्ली पुलिस में भागीदारी होनी चाहिए। इसके पीछे थीम यह रही होगी कि दिल्ली में सभी राज्यों के लोग रहते हैं। ऐसा होने पर बेहतर पुलिसिंग में मदद मिलेगी ही साथ ही पुलिस की छवि भी सुधरेगी। कैबिनेट के निर्देश का पालन करते हुए ही दिल्ली पुलिस ने तीन साल पहले ऑल इंडिया लेवल पर करीब 5 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। खुद भर्ती लेने पर पहले अधिकारियों पर धांधली व भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे। जिसे देखते हुए परीक्षा लेने की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को सौंप दी गई। भर्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई थी ताकि दूरस्थ राज्यों के युवा भी आवेदन कर सकें।

परीक्षा के लिए पूरे देश में 86 सेंटर बनाए गए थे। सभी पैरा मिलिट्री में यही सिस्टम है। एसएससी ही पैरा मिलिट्री की भर्ती करता है। दिल्ली पहला ऐसा राज्य है जहां पुलिस की भर्ती एसएससी के जरिये होती है। विशेष आयुक्त मुख्यालय संजय सिंह के मुताबिक एसएससी के माध्यम से भर्ती करने पर फोर्स में अच्छे लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में पूवरेत्तर के लोगों का प्रतिनिधित्व कम था। इस वजह से वहां कुछ साल पहले 160 लोगों की अलग से भर्ती की गई। शारीरिक परीक्षा दिल्ली पुलिस खुद सभी राज्यों में जाकर लेती है और लिखित परीक्षा एसएससी लेता है। सिपाहियों की भर्ती होने के बाद पळ्लिस दिल्ली में अपराधियों पर लगाम कसने के साथ ही जांच में भी तेजी लाएगी।

नौकरियों से सम्बन्धित सही, सटीक व विश्वशनीय जानकारी सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारी आधिकारिक एप    
प्ले स्टोर से भी Govtjobtsup सर्च करके कर सकते हैं डाउनलोड



Previous Post Next Post