मुख्यमंत्री कल 10 सितम्बर को 2942 चयनित विडीओ को सोपेंगे नियुक्ति पत्र , सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न जिलो में तैनाती के लिए सॉफ्टवेयर से जारी किये जायेंगे नियुक्ति पत्र , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री कल 10 सितम्बर को 2942 चयनित विडीओ को सोपेंगे नियुक्ति पत्र , सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न जिलो में तैनाती के लिए सॉफ्टवेयर से जारी किये जायेंगे नियुक्ति पत्र , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 



ग्राम्य विकास विभाग पहले जहां वरिष्ठता के आधार पर एक कार्यशाला आयोजित कर अधिकारियों का तबादला किया था वहीं अब पारदर्शिता के क्षेत्र में एक और कदम बढ़ाते हुए नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को नियुक्ति पत्र देगा। ग्राम्य विकास आयुक्त नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के पद पर सफल अभ्यर्थियों को विभिन्न जनपदों में तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र साफ्टवेयर से जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 सितंबर को राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विविद्यालय के ऑडिटोरियम में इसका शुभारम्भ कर कुछ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। ऑडिटोरिम में अभ्यर्थियों के लिए जनपद व मंडलवार बैठने की व्यवस्था की गई है। सफल अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र पाने के लिए एडमिट कार्ड के साथ ही साक्षात्कार पत्र रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 10.30 बजे तक हर हाल में अपना स्थान ग्रहण करना होगा। चयनित ग्राम विकास अधिकारियों के लिए एक दिन की वर्कशाप का आयोजन भी किया गया है। इसमें उन्हें विभाग के कायरे तथा शासन की योजनाओं से रूबरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2942 ग्राम विकास अधिकारियों का चयन कर इसकी सूची ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय को सौंप दी थी। चयनित अभ्यर्थियों से ही उनकी तैनाती के लिए जिलों का ऑप्शन मांगा गया था। उसके बाद से पारदर्शिता के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया गया। नियुक्ति पत्र जारी करने में दिव्यांग तथा महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता भी दी गई है।

नौकरियों से सम्बन्धित सही, सटीक व विश्वशनीय जानकारी सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारी आधिकारिक एप    
प्ले स्टोर से भी Govtjobtsup सर्च करके कर सकते हैं डाउनलोड



Previous Post Next Post