यूपी लोक सेवा आयोग खबर :: आयोग ने पुरानी भर्ती का रिजल्ट जारी किये बिना की नयी आरओ/एआरओ 2017 भर्ती प्रक्रिया की शुरुवात , आरओ/एआरओ 2017 भर्ती में रहेगी ओ लेवल प्रमाणपत्र की अनिवार्यता

यूपी लोक सेवा आयोग खबर :: आयोग ने पुरानी भर्ती का रिजल्ट जारी किये बिना की नयी आरओ/एआरओ 2017 भर्ती प्रक्रिया की शुरुवात , आरओ/एआरओ 2017 भर्ती में रहेगी ओ लेवल प्रमाणपत्र की अनिवार्यता




उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ/एआरओ 2017 की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामान्य चयन के 460 और विशेष/बैकलॉग के पांच मिलाकर कुल 465 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर 30 दिसम्बर से उपलब्ध होगा। 

खास बात है कि आरओ/एआरओ भर्ती 2016 का रिजल्ट प्रारंभिक परीक्षा के सालभर बीतने के बवजूद फंसा हुआ है।आरओ/एआरओ 2016 में 361 पदों पर भर्ती के लिए 27 नवंबर 2016 को परीक्षा हुई थी। पहला पेपर जीएस और दूसरा हिन्दी का था। 
पहला पेपर व्हाट्सएप पर वायरल होने के बाद एनसीआर दर्ज कराई गई थी। जांच में पता चला कि हिन्दी का पेपर भी व्हाट्सएप के जरिए आउट हो गया था। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी से कराई गई। अब मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच 2017 की भर्ती परीक्षा की तैयारियां भी शुरू हो गई है। 2016 की परीक्षा में 2.32 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

भर्ती में रहेगा ओ लेवल सर्टिफिकेट:
 प्रतियोगी छात्र आरओ/एआरओ भर्ती 2017 से कम्प्यूटर के ओ लेवल प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि आयोग के सूत्रों की मानें तो एआरओ भर्ती में ओ लेवल प्रमाणपत्र अनिवार्य रहेगा।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें -


Previous Post Next Post