पैसा लेकर भर्ती करने वालो को भेजा जाएगा जेल :: सीएम योगी आदित्यनाथ

पैसा लेकर भर्ती करने वालो को भेजा जाएगा जेल :: सीएम योगी आदित्यनाथ 




 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नुमाइश मैदान में प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि वर्ष 2017 के पहले कोई नियुक्ति बिना पैसे के नहीं होती थी। इटावा के लोगों से भी पैसा लिया जाता था। अब भर्ती बिना पैसे के होगी। गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इटावा में पर्यटन की संभावना को देखते हुए पचनद को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

 योगी आदित्यनाथ के काफिले को ग्वालियर बाइपास रोड पर लुहन्ना गांव के पास करीब एक दर्जन युवकों ने काले झंडे दिखाए। पुलिस ने दस युवकों को पकड़ लिया और थाना सिविल लाइन भेज दिया। युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और रिहाई की मांग की। मुख्यमंत्री से मुलाकात में पुलिस के बाधा बनने से क्षुब्ध होकर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष घृतेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ट्रेन से कट कर आत्महत्या करने स्टेशन पहुंच गए। उन्हें साथियों ने रोका। उन्होंने पुलिस पर अपमान और स्थानीय इकाई पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। भूख हड़ताल की घोषणा की है।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें   

Previous Post Next Post