रेलवे ग्रुप सी व डी के पदों के लिए देश भर से आये 2 करोड़ ं लाख आवेदनों की स्क्रीनिंग अभी तक नहीं कर पायी रेलवे , अभी तक परीक्षा कैलेंडर तय नहीं , 15 जुलाई तक तय होगा कैलेंडर , उसके बाद जारी होगी परीक्षा तिथि , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

रेलवे ग्रुप सी व डी के पदों के लिए देश भर से आये 2 करोड़ ं लाख आवेदनों की स्क्रीनिंग अभी तक नहीं कर पायी रेलवे , अभी तक परीक्षा कैलेंडर तय नहीं , 15 जुलाई तक तय होगा कैलेंडर ,  उसके बाद जारी होगी परीक्षा तिथि , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 




रेलवे में ग्रुप सी और डी के 89,409 पदों पर भर्ती के लिए देशभर में 2.37 करोड़ आवेदन आए हैं। इनमें झारखंड से 8.5 लाख और रांची आरआरबी में सात लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है। पहले नियुक्ति कैलेंडर में मार्च 2019 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई थी। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण परीक्षा टालनी पड़ी। अब 15 जुलाई तक नया नियुक्ति कैलेंडर बनाया जाएगा।

रांची आरआरबी सहित देशभर के 21 आरआरबी में अभी फॉर्म की स्क्रूटनी चल रही है। यह जुलाई के पहले सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद नियुक्ति कैलेंडर बनेगा। सभी 21 आरआरबी के चेयरमैन बैठक कर परीक्षा पर फैसला लेंगे। बोर्ड की मंजूरी के बाद परीक्षा तिथि की घोषणा होगी। कई आरआरबी में परीक्षा दो महीने तक चलने की उम्मीद है। इस परीक्षा के बारे में भास्कर ने आरआरबी रांची के चेयरमैन एमके यादव से बात की। उन्होंने दावा किया कि जुलाई 2019 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

रेलवे में ग्रुप सी और डी के 89,409 पदों के लिए देशभर में आए 2.37 करोड़ आवेदन
आरआरबी रांची के चेयरमैन से सीधी बात

कितने आवेदन आए हैं? परीक्षा में कितना समय लगेगा?
-अभी तक देशभर से 2.37 करोड़ आवेदन आए हैं। इनमें झारखंड से 8.5 लाख हैं। पिछली बार रांची आरआरबी में 34 सेंटर बनाए गए थे। इस बार रांची, जमशेदपुर, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, राउरकेला और झारसुगड़ा में 40 से 45 सेंटर बनाए जाएंगे। बड़े सेंटर बनाए जाएंगे, जिनमें एक बार में करीब 400 अभ्यर्थी बैठ सके। परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी। यहां परीक्षा करीब एक महीने तक चलेगी।

इस बार फॉर्म भरने के लिए 500 रुपए लिए गए हैं, पिछली बार तो कम थे?
-रेलवे फॉर्म भरने के लिए 100 रुपए ले रहा है। जिनसे 500 रुपए लिए गए हैं, उनके पैसे लौटाए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों से अकाउंट डिटेल भी लिया जा रहा है। लेकिन पैसे परीक्षा में शामिल होने के बाद ही मिलेंगे। हमारा फोकस पैसे कमाना नहीं है। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो।
रांची आरआरबी में 45 सेंटर बनाए जाएंगे, तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा

फॉर्म रिजेक्ट होने का क्या कारण है?
-फोटो ठीक नहीं रहता। उस पर नाम और तिथि नहीं होती। दो आरआरबी का चयन कर दिया जाता है या फिर सही ढंग से डिटेल नहीं भरा जाता। इसी कारण फॉर्म रिजेक्ट होता है।

एक साथ इतने सेंटरों पर परीक्षा की मॉनिटरिंग कैसे होगी?
-सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं। यह सर्वर से जुड़ा होता है। एक जगह बैठकर सभी सेंटरों से लाइव रिपोर्ट लेते रहते हैं। जहां गड़बड़ी की आशंका होती है, वहां के फुटेज की जांच करते हैं। गड़बड़ी मिलने पर सेंटर ही कैंसिल कर दिया जाता है।

भर्ती प्रक्रिया में क्या तब्दीली हुई है? ये पद समय पर भरे जाएंगे?
-उम्र सीमा बढ़ाई गई। 10वीं पास के अलावा चार अन्य बीमारियों से ग्रस्त अभ्यर्थियों को मौका दिया गया। बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण नियुक्ति कैलेंडर में बदलाव किया जा रहा है। जुलाई 2019 तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें   

Previous Post Next Post