आवास विकास परिषद में रिक्त पदों पर भर्ती न करने से इंजीनियरों व कर्मचारियों आक्रोश , इंजीनियरों और कर्मचारियों ने की संयुक्त रूप से आन्दोलन की तैयारी शुरू , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

आवास विकास परिषद में रिक्त पदों पर भर्ती न करने से  इंजीनियरों व कर्मचारियों  आक्रोश , इंजीनियरों और कर्मचारियों ने की संयुक्त रूप से आन्दोलन की तैयारी शुरू , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 



आवास विकास परिषद में रिक्त पदों पर भर्ती न करने से यहां के इंजीनियरों व कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। इसको लेकर इंजीनियरों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से आन्दोलन की तैयारी शुरू कर दी है। आवास विकास परिषद में इंजीनियरों की भर्ती के लिए सपा सरकार में ही विज्ञापन निकाला गया था। लेकिन आचार संहिता लागू होने से भर्ती नहीं हो पायी। इधर इंजीनियर व कर्मचारी लगातार रिटायर हो रहे हैं। इससे परिषद का काम काज प्रभावित हो रहा है।

 पिछले छह महीने के भीतर डेढ़ सौ से कमिर्यों की कमी दूसरे कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। उन पर वर्कलोड ज्यादा है। इंजीनियर एसोसिएशन यूपी आवास विकास परिषद ने दो महीने पहले इसको लेकर आन्दोलन किया था। कई दिनों तक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया था। आवास आयुक्त व शासन के आश्वसन के बाद धरना खत्म किया था। अब फिर से इंजीनियरों व कर्मचारियों ने आन्दोलन की तैयारी की है। कर्मचारी नेता राजेश दुबे कहते हैं कि हर साल सैकड़ों कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह भर्ती नहीं हो रही है। इससे दिक्कतें बढ़ रही हैं। यही बात इंजीनियर एसोसिएशन के महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद भी कहते हैं। वह कहते हैं भर्ती के लिए आन्दोलन किया गया था। शासन प्रशासन ने कहा था कि जल्दी ही भर्ती की जाएगी। पर आज तक भर्ती नहीं की गई।


नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें   


                                                                                           
Previous Post Next Post