यूपी पुलिस सिपाही मेरिट भर्ती 2015 का भर्ती बोर्ड ने किया संशोधित परिणाम घोषित , तकनीकी कारणों से आरक्षी पी.ए.सी. के पदों का कट आफ मार्क्स और महिला आरक्षी के पदों का कट आफ मार्क्स हो गया था त्रुटि पूर्ण ,क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

यूपी पुलिस सिपाही मेरिट भर्ती 2015 का भर्ती बोर्ड ने किया संशोधित परिणाम घोषित , तकनीकी कारणों से  आरक्षी पी.ए.सी. के पदों का कट आफ मार्क्स और महिला आरक्षी के पदों का कट आफ मार्क्स हो गया था त्रुटि पूर्ण  ,क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर  



उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुरूषों के लिए 2015 में हुई पीएसी में सिपाही और महिलाओं के लिए पुलिस आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा के संशोधित परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संशोधित चयन परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी यह चयन परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर और जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं।

बोर्ड के अपर सचिव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती परीक्षा का परिणाम विगत 15 मई को प्रकाशित किया गया था, मगर इस चयन प्रक्रिया के तहत जारी किया गया आरक्षी पी.ए.सी. के पदों का कट आफ मार्क्स और महिला आरक्षी के पदों का कट आफ मार्क्स तकनीकी कारणों से त्रुटिपूर्ण हो गया था। अब इस त्रुटि का दूर करते हुए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।

आरक्षी पी.ए.सी. के पदों के सापेक्ष अंतिम चयनित अभ्यर्थी के संशोधित कट आफ मार्क्स में अनारक्षित पदों पर 403.6, अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों पर 396, अनुसूचित जाति के पदों पर 377.07 व अनुसूचित जनजाति के पदों पर 373.1 कट आफ मार्क्स तय किये गए हैं। इसी तरह इन पदों में से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए अनारक्षित पदों पर 391.3 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 349.17 कट आफ मार्क्स तय किये गए हैं। पूर्व सैनिकों के लिए अनारक्षित पदों पर 343.1 कट आफ मार्क्स तय किये गए।

इसी क्रम में महिला आरक्षी के पदों के सापेक्ष अंतिम चयनित अभ्यर्थी के संशोधित कट आफ मार्क्स में अनारक्षित पदों पर 418.77, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 410.6, अनुसूचित जाति के लिए 393.73 और अनुसूचित जनजाति के लिए 377.23 कट आफ मार्क्स तय किये गए हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित में अनारक्षित पदों पर 332.33 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 358.9 कट आफ मार्क्स तय किये गए

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें   

Previous Post Next Post