यूपी पुलिस सिपाही मेरिट भर्ती 2015 :: रिजल्ट दोबारा से जारी करने से दोबारा से लटक सकती है भर्ती , संशोधित रिजल्ट होने के बाद बाहर होने वाले अभ्यर्थी कर सकते है कोर्ट का रूख , शुरू से ही कोर्ट में लटकती रही है मेरिट सिपाही भर्ती 2015 , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

यूपी पुलिस सिपाही मेरिट भर्ती 2015 ::  रिजल्ट दोबारा से जारी करने से दोबारा से लटक सकती है भर्ती , संशोधित रिजल्ट होने के बाद बाहर होने वाले अभ्यर्थी कर सकते है कोर्ट का रूख , शुरू से ही कोर्ट में लटकती रही है मेरिट सिपाही भर्ती 2015 , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर    




उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने महिला सिपाही व पीएसी पुरुष कॉन्स्टेबल भर्ती-2015 का रिजल्ट रविवार को अचानक निरस्त कर दिया। यह रिजल्ट 15 मई को जारी हुआ था। बताया गया है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से रिजल्ट निरस्त करने का फैसला किया गया है। जल्द ही संशोधित रिजल्ट व कट ऑफ जारी होगी। सिविल पुलिस में पुरुष सिपाहियों की भर्ती का रिजल्ट पूर्ववत रहेगा। बोर्ड की गलती से तीन साल पहले शुरू हुई यह भर्ती एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

दरअसल जिस दिन रिजल्ट जारी हुआ था, उसी दिन कट ऑफ लिस्ट को लेकर सवाल उठे थे। खास तौर पर महिला सिपाहियों की कट ऑफ लिस्ट में गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। इस लिस्ट में अनुसूचित जाति के लिए 357.9 कट ऑफ था जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए 377.23 कट ऑफ था। सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों ने बिना चेक किए ही रिजल्ट जारी कर दिया। 

बोर्ड को तीसरा झटका :
 भर्ती बोर्ड को यह लगातार तीसरा झटका लगा है। पहले एसआई भर्ती का पेपर लीक, फिर रिजल्ट जारी करने में देरी और अब सिपाही भर्ती का रिजल्ट गड़बड़ होने के बाद भर्ती बोर्ड की प्रतिष्ठा पर ही सवाल उठने लगे हैं। पिछले दो साल से लगातार भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। 

लटक ही न जाएं भर्तियां! :
 कट ऑफ लिस्ट में गड़बड़ी सामने आने के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि गड़बड़ी के बाद अब अभ्यर्थी कोर्ट भी जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो यह भर्तियां फिर लटक जाएंगी।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें   

Previous Post Next Post