यूपी पुलिस के सिपाहियों के लिए खुशखबरी ,, 29041 सिपाही प्रमोशन पाकर बने हेड कांस्टेबल , क्लिक करे पढ़े पूरी खबर

यूपी पुलिस के सिपाहियों के लिए खुशखबरी ,, 29041 सिपाही प्रमोशन पाकर बने हेड कांस्टेबल , क्लिक करे पढ़े पूरी खबर 




यूपी पुलिस के सिपाहियों के लिए खुशखबरी है। 29041 सिपाही प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार को उनकी सूची जारी कर दी गई है। जल्द ही यूपी पुलिस की वेबसाइट पर यह सूची अपलोड कर दी जाएगी। इस प्रमोशन के लिए वर्षों से सिपाही इंतजार कर रहे थे। इसके साथ ही उनके दरोगा बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। 

इलाहाबाद स्थित पुलिस हेड क्वार्टर में एसपी कार्मिक अशोक कुमार के मुताबिक 1988 से 2009 बैच तक के सिपाहियों की पदोन्नति की सूची बनाकर लखनऊ मुख्यालय भेज दी गई है। इसमें कुल 29041 सिपाही प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बने हैं। प्रोन्नति के दौरान सिपाहियों का कैरेक्टर रोल अहम रहा। एसपी कार्मिक ने बताया कि सिपाही से हेड कांस्टेबल की पदोन्नति पाने के लिए कम से कम सात साल का अनुभव जरूरी होता है। इसी तरह हेड कांस्टेबल से दरोगा बनने के लिए तीन साल का अनुभव चाहिए। दस साल का अनुभव होते ही दरोगा बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें  
Previous Post Next Post