बड़ी खबर :: यूपी पुलिस सिपाहियों की भर्ती में महिलाओ को मिलेगा 20% आरक्षण :: सीएम योगी आदित्यनाथ

बड़ी खबर :: यूपी पुलिस सिपाहियों की भर्ती में महिलाओ को मिलेगा 20% आरक्षण  :: सीएम योगी आदित्यनाथ   



 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक लाख 62 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती में 20 प्रतिशत महिलाओं को नियुक्ति दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां यंग प्रेसीडेण्ट्स ऑर्गनाइजेशन, ग्रेटर इण्डिया चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए दृढ़संकल्प है। इसीलिए एक लाख 62 हजार सिपाहियों की प्रस्तावित भर्ती में 20 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने एक वर्ष में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के साथ ही राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नये भारत के निर्माण का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सबके सहयोग एवं प्रयास से उत्तर प्रदेश इस लक्ष्य को हर हाल में हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से अर्थव्यवस्था में आम आदमी की भागीदारी बढ़ी है और आधुनिक आर्थिक सुविधाओं और संसाधनों तक जनसामान्य की पहुंच हुई है। नया भारत गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद तथा जातिवाद से मुक्त होगा। केन्द्र सरकार ने सुशासन के माध्यम से ‘‘सबका साथ, सबका विकास’ करने का जो संकल्प लिया है उसका पूरी तरह अनुसरण करते हुए प्रदेश सरकार भी जनता को जनार्दन मानकर उनकी सेवा कर रही है।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें   

Previous Post Next Post