दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती परिणाम में प्रिंगल बने टॉपर , पहली बार किया था दिल्ली पुलिस के लिए आवेदन , क्लिक करे और देखे दिल्ली पुलिस के टॉपर

दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती परिणाम में प्रिंगल बने टॉपर , पहली बार किया था दिल्ली पुलिस के लिए आवेदन , क्लिक करे और देखे दिल्ली पुलिस के टॉपर  




दिल्ली पुलिस में 7 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती के लिए घोषित किए गए रिजल्ट में ककरौला गांव के प्रिंगल ने चौथा स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि प्रिंगल ने पहली बार दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए ट्राई किया था। प्रिंगल ने कहा कि पुलिस में भर्ती होना उनका सपना था। उन्होंने बताया कि उनके पिता कैंसर से जूझ रहे हैं। पिता की बीमारी के चलते घर का सामान तक बेचना पड़ा। नौकरी जॉइन करने के बाद वह पिता का अच्छे अस्पताल में इलाज कराएंगे। प्रिंगल की मां सुनीता बेटे की कामयाबी पर काफी खुश हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी है, जिनकी शादी हो चुकी है। 

सिपाही भर्ती के टॉप-5 में 4 कैंडिटेट पंजाब और हरियाणा से हैं। इनमें टॉप-2 में लड़कियों ने बाजी मारी है। दोनों हरियाणा की रहने वाली हैं। एनबीटी से बातचीत में दूसरे स्थान पर रहीं समालखा हरियाणा की कविता ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में ही भर्ती होना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की। तीसरे स्थान पर आए पठानकोट के राजन ने कहा कि उनके परिवार को दिल्ली पुलिस में उनका सिलेक्शन होने पर बहुत खुशी है। भर्ती में पहली रैंक हिसार की अमीता को मिली है। उन्हें 100 में से 95 मार्क्स मिले हैं। 

5वें स्थान पर हिसार के आशीष का नाम आया है। 7 हजार से अधिक सिपाहियों की इस भर्ती में 1700 फीमेल और 3570 मेल कैंडिडेट्स ने 12वीं पास की है। इनके अलावा दिल्ली पुलिस का हिस्सा बनने वाले सिपाहियों में 51 फीमेल पोस्ट ग्रेजुएट और 35 मेल कैंडिटेट ग्रेजुएट हैं। कुल 7220 कैंडिडेट को चुना गया है। सिपाही भर्ती के लिए देशभर से करीब 17.5 लाख युवाओं ने अप्लाई किया था। फिजिकल टेस्ट के बाद 1.85 लाख कैंडिडेट लिखित परीक्षा में बैठे थे।

सिपाही भर्ती में प्रिंगल दिल्ली के टॉपर, पहली बार किया था ट्राई• कैंसर से जूझ रहे हैं प्रिंगल के पिता, बेटे ने कहा- अब कराऊंगा अच्छे अस्पताल में इलाज• 

कविता बोलीं, दिल्ली पुलिस में भर्ती होना था मकसद, दिन रात कर रही थीं तैयारी• 

राजन ने कहा, सिलेक्श से फैमिली में खुशी का माहौल• 

टॉप 5 में 4 कैंडिटेट पंजाब-हरियाणा से, टॉप-2 में लड़कियां• 

7 हजार पदों के लिए 17.5 लाख लोगों ने किया था अप्लाई, 1.85 लाख ने दिया था रिटेन एग्जाम• 



नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें  
Previous Post Next Post