देश में पुलिस बल में महिलाओ के लिए स्वीकृत पदों के मुकाबले मात्र 7 फीसदी महिलाएं , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

देश में पुलिस बल में महिलाओ के लिए स्वीकृत पदों के मुकाबले  मात्र 7 फीसदी महिलाएं , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर  




देश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के बढ़ते ग्राफ के बीच भारत में पुलिस बल की उनकी उपस्थिति महज 7.28 फीसद तथा नक्सल प्रभावित तेलंगाना में सबसे कम 2.47 फीसद है। सरकार का यह आंकड़ा देश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के तेजी से बढ़ते ग्राफ के बीच आया है। वर्ष 2015 में महिलाओं के विरुद्ध 3,29,243 अपराध हुए थे जो वर्ष 2016 में बढ़कर 3,38,954 हो गए। 

मंत्रलय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रलय ने सभी राज्य सरकारों एवं संघशासित प्रदेशों को 2009, 2012 और 2016 में पत्र लिखकर उन्हें महिला पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाकर 33 फीसद करने की सलाह दी थी लेकिन उसके बाद भी स्थिति दयनीय है। सभी राज्यों एवं संघशासित प्रदेशों से महिला कांस्टेबलों एवं उपनिरीक्षकों के अतिरिक्त पद सृजित करने और महिलाओं की भर्ती कर उन रिक्तियों को भरने का अनुरोध किया गया है।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें  
Previous Post Next Post