बिहार पुलिस में निकली बेरोजगारों के लिए बम्पर भर्ती , 1669 पदों पर होगी सिपाही चालक की भर्ती , क्लिक करे और पढ़े पूरी जानकारी



बिहार पुलिस में निकली बेरोजगारों के लिए बम्पर भर्ती , 1669 पदों पर होगी सिपाही चालक की भर्ती , क्लिक करे और पढ़े पूरी जानकारी 

 बिहार के पुलिस विभाग में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिये सुनहरा अवसर हैं। बता दे की बिहार में केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्त्ती) ने मंगलवार को विज्ञापन निकाला है। जिसके अनुसार पुलिस विभाग में चालक सिपाही के 700 व अग्निशमन सेवा के 969 चालक यानी कुल 1669 पदों पर नियुक्ति होगी।

बेरोजगार युवकों के लिए पुलिस व अग्निशमन सेवा में उनको सुनहरा अवसर मिला है। बता दे की बिहार में पहली बार चालक सिपाही के लिये लिखित परीक्षा ली जायेगी। लेकिन इस लिखित परीक्षा के मार्क्स मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे। चालक सिपाही के पद पर बहाली के लिए इंटर पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास हेवी या लाइट मोटर व्हेकिल चलाने का लाइसेंस होना चाहिए। चालक सिपाही का वेतन एवं भत्ता बिहार पुलिस के सिपाही के समतुल्य ही होगा।

पुलिस विभाग में चालक सिपाही की इस भर्ती के लिये आपको वाहन चलाना आना चाहिये। तभी आप आवेदन करें। इस पद के लिये होने वाली लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने की आवश्यकता हैं। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक और वाहन चलाने की परीक्षा होगी। पद के लिये आवेदन 23 मार्च तक ऑनलाइन किये जा सकते हैं। 
नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें  
Previous Post Next Post