नौकरी मांगने गए 12460 भर्ती के बीटीसी टीईटी पास अभ्यर्थियों को बदले में मिली लाठिया , भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर दे रहे थे धरना
शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन के चलते हजरतगंज में जाम लग गया। स्थिति गंभीर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। कइयों को गिरफ्तार भी किया। पुलिस की इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। फिर भी उनका प्रदर्शन जारी रहा।
शाम को प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सचिव बेसिक शिक्षा सचिव बेसिक शिक्षा मनीषा त्रिगटिया से मिला। भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करने के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया।1बीटीसी 12460 शिक्षक भर्ती संघ के आह्वान पर गुरुवार को भारी संख्या में अभ्यर्थी करीब 11 बजे हजरतगंज पहुंच गए। जैसे ही वह विधानभवन की ओर जैसे ही बढ़ा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसी बीच समझाने पर भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

नौकरियों से सम्बन्धित हर जानकारी को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें