भाजपा सरकार बनने से भर्तियों पर क्या असर पड़ेगा ?



जब से चुनाव सम्पन्न हुए हैं, तभी से हमारे एडमिन पैनल के पास उत्तर प्रदेश के विभिन्न आयोगों तथा संस्थाओं में चल रही प्रचलित भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में आप लोगों के कई सारे प्रश्न प्राप्त हुए हैं।

www.govtjobsup.com

आप सभी लोगों के प्रश्नों का जवाब देने के लिए हमारे एडमिन पैनल द्वारा सभी तथ्यों का अवलोकन किया गया है, जिसके उपरान्त आप लोगों के प्रश्नों का जवाब देने की कोशिश की जा रही है।



दोस्तों आप अवगत ही हैं कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी भारी मतों से विजयी हुई है, और BJP सरकार द्वारा चुनाव पूर्व किये गए वादे- "उत्तर प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही धांधली की CBI जांच" के बारे में निम्न तथ्य दृष्टिगोचर हो रहे हैं -

1- आयोग द्वारा पूर्व में की गयी भर्तियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, वरन जिन भर्तियों पर WRIT FILE हुई थी उन्ही की जांच प्रस्तावित है।
जैसे-

ग्राम पंचायत अधिकारी- इस भर्ती में आयोग द्वारा कई अनियमितता बरती गयी है और इस भर्ती में माननीय उच्च न्यायालय में अनेकों याचिका दायर की गयी हैं, जिसमें अभी भी सुनवाई जारी है। 

विधानसभा सचिवालय में समीक्षा अधिकारी- इस भर्ती में भी विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों द्वारा काफी गड़बड़झाला किया गया था, और परिणाम में भी कोई पारदर्शिता नहीं बरती गयी है। इस भर्ती के खिलाफ कई शिकायतें की गयीं पर पिछली सरकार के भ्रष्ट अफसरों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी। भाजपा सरकार का मुख्यमंत्री बनते ही इस भर्ती के खिलाफ शिकायत की जाएगी।

2- वर्तमान में चल रही भर्तियों, जिन पर कि कई कोर्ट केस हुए हैं, पर रोक लगाने हेतु मा0 न्यायालय स्वयं दिशा निर्देश देगा।

साथ ही BJP सरकार बनने से काफी समय से लंबित भर्तियाँ निर्णायक स्तर पर आ जाएगी या तो RE-EXAM होगा या भर्ती CANCEL होगी।

फिलहाल नयी सरकार बनने से किसी भी प्रतियोगी छात्र का कोई नुकसान नहीं होने वाला, क्योंकि वर्तमान में चल रही DISPUTED भर्तियाँ अगर COMPLETE हो जाएगी तो योग्य व्यक्ति के बाहर होने की ज्यादा सम्भावना है। अतः हम सब को नयी सरकार के अगले कदम का इन्तजार करना है बस।

भयभीत होने की आवश्यकता केवल उनको है, जिन्होंने UNFAIR MEANS इस्तेमाल किये हैं।

3- पूर्व में आयोग से नौकरी पाए हुए सिर्फ उन्हीं लोगों को डरने की आवश्यकता है, जिन्होंने किसी भी गलत तरीके का उपयोग कर नौकरी पायी है।

जो ईमानदार हैं व अपनी मेहनत से नौकरी पाये हैं, उन्हें बिल्कुल भी भयभीत होने की आवश्यकता नहीं।

कनिष्ठ सहायक 2016 भर्ती - इन्टरव्यू चल रहे हैं - अपने समय से पूर्ण होने की सम्भावना है। 

सहायक लेखाकार भर्ती - इन्टरव्यू चल रहे हैं - अपने समय से पूर्ण होने की सम्भावना है। 

्राम विकास अधिकारी भर्ती - इन्टरव्यू चल रहे हैं - अपने समय से पूर्ण होने की सम्भावना है।

सब कुछ कुशल मंगल ही होगा। 


Note - यह एडमिन पैनल का व्यक्तिगत विचार है। इसको किसी और तरह से मत लें।


सभी सेवाओं को अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारी आधिकारिक एप डाउनलोड करें -
Previous Post Next Post